IPL के दीवानों को मिलेगा डबल डोज, फिर से शुरू होगी चैंपियंस लीग! BCCI की इन बोर्डों के साथ चर्चा

T20 क्रिकेट, खासकर IPL के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। बरसों पहले बंद हो चुका एक शानदार T20 टूर्नामेंट फिर शुरू हो सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Champions League T20 2014
चैंपियंस लीग 2014 खिताब जीत के दौरान CSK | Image: PTI-File

T20 Champions League: IPL के दीवानों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। इस T20 क्रिकेट के जमाने में दुनिया भर में कई लीग खेली जा रही हैं, जिसमें सबसे मशहूर IPL है, लेकिन अब एक ऐसा टूर्नामेंट शुरू होने वाला है, जिसमें IPL के सितारे तो दिखेंगे, साथ ही बाकी देशों की टॉप लीग के स्टार प्लेयर भी नजर आएंगे। ॉ

जी हां हम बात कर रहे हैं। T20 चैंपियंस लीग की, जो एक बार फिर शुरू हो सकती है। भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड 10 साल पहले बंद हो चुके इस T20 टूर्नामेंट को फिर शुरू करने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं।

चैंपियंस लीग का इतिहास

बता दें कि आखिरी बार चैंपियंस T20 लीग का आयोजन 2014 में हुआ था, तब 5 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर खिताब जीता था। उस समय भारत से 3, आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से दो-दो और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से एक-एक टीम ने इसमें हिस्सा लिया था। चैंपियंस लीग में 2009-10 और 2014-15 के बीच 6 सीजन खेले गए, जिनमें से 4 भारत और 2 साउथ अफ्रीका में हुए। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीता, जबकि आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स एक-एक बार विजेता रहे। 

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आया बयान

क्रिकेट विक्टोरिया के CEO निक कमिंस ने कहा कि बहुत ज्यादा बिजी क्रिकेट कैलेंडर में इसके लिए विंडो बनाना सबसे बड़ी चुनौती है। भारत में मेलबर्न क्रिकेट अकादमी के लॉन्च के लिए खेलोमोर से साझेदारी के मौके पर उन्होंने कहा- 

Advertisement

मुझे लगता है कि चैंपियंस लीग समय से पहले की पहल थी। उस समय T20 क्रिकेट इतना परिपक्व नहीं हुआ था, लेकिन अब है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया, ECB और BCCI इसे फिर शुरू करने पर बात कर रहे हैं। इसके लिए ICC के व्यस्त कैलेंडर में विंडो तलाशना मुश्किल है। हो सकता है कि पहली चैंपियंस लीग महिला क्रिकेट में हो, जिसमें WPL, द हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग की टीमें खेलेंगी।  

बता दें कि IPL की टॉप-4 टीमें T20 चैंपियंस लीग में हिस्सा लेती थी। सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर इसमें CSK,  मुंबई इंडियंस, KKR, RCB, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स हिस्सा ले चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- '…तो वर्ल्ड कप नहीं जीत पाता इंग्लैंड', ICC के पूर्व अंपायर ने 5 साल बाद मान ली ये बड़ी गलती

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड