अपडेटेड 12 April 2025 at 14:59 IST

इस स्टार खिलाड़ी की फूटी किस्मत! ना गेंद डाली ना बैटिंग की, IPL 2025 से हो गया बाहर, इस टीम को तगड़ा झटका

आईपीएल 2025 में जीत के रथ पर सवार गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार विदेशी खिलाड़ी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

Follow : Google News Icon  
big blow to Gujarat titans as glenn Phillips out of the remaining matches due to groin injury
आईपीएल 2025 से बाहर हुए ग्लेन फिलिप्स | Image: AP Photo

आईपीएल 2025 में जीत के रथ पर सवार गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। पहले साउथ अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा निजी कारणों से अपने वतन लौट गए और अब एक और विदेशी खिलाड़ी ने शुभमन गिल की टीम का साथ छोड़ दिया है।

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी और वर्तमान समय में दुनिया के बेस्ट फील्डर कहे जाने वाले ग्लेन फिलिप्स आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में फिलिप्स फील्डिंग करते वक्त बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें बीच मैदान पर दर्द से कराहते हुए देखा गया था।

आईपीएल 2025 से बाहर हुए ग्लेन फिलिप्स

गुजरात टाइटंस के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स कमर की चोट के कारण आईपीएल 2025 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं, फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। गुजरात टाइटंस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि फिलिप्स कमर में चोट के चलते बाहर हुए हैं, उन्हें 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के दौरान कमर में चोट लग गई थी।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ग्लेन फिलिप्स प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे। उन्हें बतौर सब्सीट्यूट फील्डर मैदान पर बुलाया गया था। SRH के ओपनर ईशान किशन को सिंगल लेने से रोकने के प्रयास में फिलिप्स को चोट लगी और वो मैदान से बाहर चले गए। दुर्भाग्य की बात ये है कि चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले फिलिप्स आईपीएल 2025 के एक भी मैच में बल्लेबाजी नहीं कर सके।

Advertisement

गुजरात टाइटंस को डबल झटका

बता दें कि ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस के दूसरे खिलाड़ी हैं जो स्वदेश लौट आए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर साउथ अफ्रीका लौट गए थे। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने अभी तक 5 मैच खेले हैं और 4 में उन्हें जीत मिली है। शुभमन गिल की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल के शिखर पर है। गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला 12 अप्रैल (आज) को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। ये मैच इकाना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ को 'बलि का बकरा' बनाया गया? MS Dhoni के कप्तान बनते ही सामने आया ऐसा VIDEO, मच गया कोहराम!

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 14:59 IST