क्रिकेट में टैलेंट के साथ धैर्य की भी परीक्षा... IPL में बेटे को खेलता देख सचिन तेंदुलकर का भर आया दिल, भावुक पोस्ट में लिखा- शाबाश अर्जुन
बच्चों की कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को ही होती है। यही हाल शनिवार की रात IPL 2026 मैच के LSG Vs PBKS के मुकाबले में देखने को मिला। जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन को देख भावुक हो गए।
- खेल समाचार
- 3 min read

बच्चों की कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को ही होती है। चाहे माता-पिता कितनी ही बड़ी हस्ती हो लेकिन सबकी भावनाएं समान ही रहती है। यही हाल शनिवार की रात IPL 2026 मैच के LSG Vs PBKS के मुकाबले में देखने को मिला। जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन को देख भावुक हो गए।
IPL 2026 के 68 मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही लखनऊ हार गई हो और पंजाब जीत कर प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ चुकी है। लेकिन इस मैच का हीरो बन कर उभरे अर्जुन तेंदुलकर जिन्हें पहली बार आईपीएल 2026 में खेलने का मौका मिला लेकिन उन्होंने इस आखिरी मैच में मौके पर चौका मार दिया।
अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन
लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने चार ओवर की गेंदबाजी की और इसमें उन्होंने 36 रन देते हुए पंजाब का 1 विकेट भी हासिल किया।
अन्य गेंदबाजों की बात करें तो सिर्फ मोहम्मद शामी को ही सफलता हासिल हुई जिन्होंने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 32 रन, मोहसिन खान ने 4 ओवर में 48 रन और दिगवेश सिंह ने 3 ओवर में 39 रन दिए। इन तीनों ही गेंदबाजों को कोई विकेट भी हासिल नहीं हो पाया। इस तरह रन देने के मामले में LSG की तरफ से अर्जुन अपनी टीम के सबसे किफायती गेंदबाज बने।
Advertisement
बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे अर्जुन
गेंदबाजी के साथ लखनऊ सुपरजायंट्स के आखिरी मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी के लिए भी मैदान में उतरें। अर्जुन 5 बॉल में 5 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 का रहा।
मास्टर ब्लास्टर खुशी से हुए भावुक
अपने बेटे के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर जमकर बेटे अर्जुन की सराहना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा “बहुत बढ़िया, अर्जुन। इस पूरे सीज़न में जिस तरह से तुमने खुद को संभाला है, हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र बनाए रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की, और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतज़ार करने के बावजूद पॉज़िटिव बने रहे उस पर हमें बहुत गर्व है।”
Advertisement
सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन के लिए यह भी कहा “क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी; और आज तुमने इन दोनों को ही बहुत खूबसूरती से संभाला। हमेशा ज़मीन से जुड़े रहना, और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहना जैसे तुम हमेशा से करते आए हो। हमेशा तुमसे प्यार।”
वर्षों से कर रहे हैं संघर्ष
बता दें कि भले ही अर्जुन तेंदुलकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं लेकिन भारतीय टीम में क्या वो आईपीएल टीम में भी वर्षों से खेलने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की टीम में थे लेकिन जब जब उन्हें खिलाया गया तो उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई थी। इस बार भी LSG ने लगातार 13 मुकाबलों के बाद आखिरी मैच में अर्जुन को मौका दिया।