Riyan Parag Vaping Case: रियान पराग से BCCI ने मांगा जवाब, ड्रेसिंग रूम से वायरल हुआ था वैपिंग का वीडियो, होगी बड़ी कार्रवाई?

Riyan Parag Vaping: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग स्मोकिंग मामले में बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। BCCI ने वैपिंग के मामले में जवाब मांगा है।

Follow : Google News Icon  
Riyan Parag Vaping Case
BCCI ने वैपिंग के मामले में जवाब मांगा | Image: Social media

Riyan Parag Vaping: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग स्मोकिंग मामले में बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर वैपिंग करते हुए देखा गया था, जिसके बाद हर तरफ रियान पराग की चर्चा होने लगी। 

अब बताया जा रहा है कि इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने उनसे जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले पर रियान पराग पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है, हालांकि ये एक्शन उनके जवाब के बाद लिया जाएगा।

BCCI ने रियान पराग से मांगा जवाब

बताया जा रहा है कि वैपिंग के मामले में रियान पराग को तलब किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने रियान पराग  जवाब मांगा है, क्योंकि वैपिंग की अनुमति नहीं है। उनके जवाब के आधार पर आईपीएल आगे की कार्रवाई करेगा। बताया जा रहा है कि इस मामले पर रियान पराग पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है, हालांकि ये एक्शन उनके जवाब के बाद लिया जाएगा।

मैच के बीच रियान ने पी ई-सिगरेट?

मंगलवार (29 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS)के बीच न्यू चंडीगढ़ में मैच खेला गया। मैच के दौरान राजस्थान की पारी के 16वें ओवर की यह घटना बताई जा रही है। जैसे ही कैमरा राजस्थान के ड्रेसिंग रूम की तरफ मुड़ा रियान की हरकतों ने सबका ध्यान खींच लिया।

Advertisement

भारत में वैपिंग को लेकर क्या है नियम?

आपको बता दें कि वेप एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (E-Cigaratte) होती है। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए), 2019 के अनुसार, भारत में वेपिंग प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर 60 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें: 'बोलने तो दो यार...', बीच इवेंट में आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्यों बोला, जानें क्या है पूरा मामला-VIDEO वायरल
 

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड