अपडेटेड 13 April 2025 at 22:22 IST
बापू है तो मुमकिन है... अक्षर पटेल ने उड़ते हुए एक हाथ से रोका ऐसा छक्का; VIDEO देख नहीं होगा आंखों पर विश्वास
दिल्ली और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बांउड्री के पास एक ऐसा शॉट रोका जिसे देखकर हर किसी की आंखे फटी की फटी रह गईं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025, Axar Patel: बापू है तो मुमकिन है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बांउड्री के पास एक ऐसा शॉट रोका जिसे देखकर हर किसी की आंखे फटी की फटी रह गईं।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 बनाए। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा (59) ने बनाए।
अक्षर पटेल ने किया कुछ ऐसा आंखों पर नहीं होगा विश्वास
ये वाकया हुआ 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर, जब मुंबई इंडियंस की ओर से नमन धीर ने लंबा छक्का जड़ने की कोशिश से बॉल को बाउंड्री लाइन की ओर खेला। लेकिन तभी वहां खड़े दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने गेंद को एक हाथ से पहले रोका। वे इसको कैच करना चाहते थे, क्योंकि वे बाउंड्री के पास खड़े थे इसलिए थोड़े से डिस्बैलेंस हो गए। वे बाउंड्री लाइन को क्रॉस करते इससे पहले उन्होंने गेंद को मैदान की ओर फेंक दिया।
भले अक्षर नमन का कैच नहीं पकड़ पाए लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए पांच रन जरूर बचा लिए। अक्षर पटेल का ये एक हाथ से सिक्स बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। आईपीएल 2025 में इसे अब तक का सबसे अच्छी फील्डिंग कही जा सकती है।
Advertisement
मुंबई की पारी का हाल
बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा 18, रिकन रिकल्टन 41, सूर्यकुमार यादव 40, तिलक वर्मा 59, हार्दिक पांड्या ने 2 रन बनाए। नमन धीर 38 रन और विल जैक्स 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विपराज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। मुकेश कुमार के हाथों 1 सफलता लगी।
करुण नायर ने जड़ी हाफ सेंचुरी
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से करुण नायर ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। खबर लिखे जाने तक नायर ने 30 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेल डाली है। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए हैं।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 April 2025 at 22:22 IST