अपडेटेड 2 December 2025 at 16:37 IST
Glenn Maxwell IPL Retirement: अबु धाबी में नीलामी से पहले स्टार क्रिकेटर मैक्सवेल ने आईपीएल को बोला अलविदा, पंजाब किंग्स को बड़ा झटका
Glenn Maxwell: कुछ दिन पहले ही RCB के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने आईपीएल 2026 की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया था, अब Glenn Maxwell ने भी भारतीय फैंस को झटका दे दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Glenn Maxwell: IPL 2026 अभी शुरू होने में समय है, लेकिन उससे पहले ही कई क्रिकेटर आईपीएल को अलविदा बोल चुके हैं। जी हां, कुछ दिन पहले ही RCB के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस से लेकर आंद्रे रसेल ने आगामी आईपीएल नीलामी से नाम वापस ले लिया था। अब खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ और विस्फोटक बल्लेबाज Glenn Maxwell ने भी आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये जानकारी दी कि वो आगामी आईपीएल नहीं खेलने वाले हैं।
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 से नाम वापस लिया
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 नीलामी से नाम वापस ले लिया है। इससे पहले वो आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था। मैक्सवेल ने भावुक पोस्ट करते हुए आईपीएल न खेलने को कहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने फैंस और फ्रेंचाइजी को सालों से समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी किया।
ग्लेन मैक्सवेल ने पोस्ट करके दी जानकारी
ग्लेन मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा "इस साल नीलामी में अपना नाम नहीं रखने का फैसला किया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा फैसला है। आईपीएल ने मुझे क्रिकेटर और बेहतर व्यक्ति बनने में बहुत मदद की। वर्ल्ड क्लास टीम के साथ खेलने के लिए मैं भाग्यशाली रहा हूं। कई फ्रेंचाइजी के साथ खेलना मेरे लिए गर्व की बात थी। भारत की यादें हमेशा मेरे साथ रहेगी। आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया। उम्मीद है कि जल्द ही आपको देखूंगा।"
आईपीएल 2025 में पंजाब के साथ
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 पंजाब के साथ खेला था। पंजाब ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये मे खरीदा था। 2019 के बाद यह पहली बार जब मैक्सवेल IPL का हिस्सा नहीं होंगे। ग्लेन मैक्सवेल ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 16:37 IST