IND vs SA T20: 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज, इस स्टार खिलाड़ी की वापसी तय, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच
IND vs SA T20: आगामी 9 दिसम्बर से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस सीरीज में कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SA T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी 9 दिसम्बर से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, फिलहाल तो वनडे सीरीज चल रही है, जिसमें भारत 1-0 से आगे चल रहा है। वनडे मैचों के लिए जिस तरह रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के लिए फैंस बेकरार रहते हैं, ठीक उसी तरह टी20 को लेकर भी कई खिलाड़ियों की वापसी के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि टी20 में एक धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी की वापसी हो सकती है, जो पिछले कई महीनों से टी20 टीम में शामिल नहीं थे।
हार्दिक पांड्या की हो सकती है वापसी
जी हां, हम जिस धाकड़ टी20 खिलाड़ी के बारे में जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम है हार्दिक पंड्या। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले कई महीनों से चोट के कारण टीम से बाहर थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि वो पूरी तरह फीट है और आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज में सेलेक्ट किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक BCCI की तरफ से हार्दिक पंड्या के खेलने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है और न ही हार्दिक पंड्या ने कुछ बोला है।
शुभमन गिल की हो सकती है वापसी
दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में शुभमन गिल की भी वापसी हो सकती है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में शुभमन गिल को गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद वो टेस्ट सीरीज से ही बाहर हो गए थे। टेस्ट के अलावा, वो वनडे टीम से भी बाहर हो गए। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि टी20 सीरीज में बतौर ओपनर के रूप में उनकी वापसी हो सकती है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 कब और कहां खेला जाएगा
दिसंबर 9-कटक, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम
दिसंबर 11-न्यू चंडीगढ़, पंजाब
दिसंबर 14-धर्मशाला, हिमाचल
दिसंबर 17-लखनऊ, उत्तर प्रदेश
दिसंबर 19-अहमदाबाद, गुजरात