IPL Mega Auction: मुंबई ने बदला इरादा, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को इतने रुपए में खरीदा

भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार IPL 2025 मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में खरीदार मिल गया है। उन्हें मुंबई ने खरीदा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arjun tendulkar sold to mumbai indians at ipl mega auction
सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर | Image: IPL

IPL 2025 Mega Auction: भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आखिरकार IPL 2025 मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में खरीदार मिल गया है। 

अर्जुन (Arjun) को पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था, लेकिन आखिरी राउंड में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) ने उन्हें खरीद लिया है। मुंबई (Mumbai) ने अर्जुन (Arjun) को उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपए में टीम में शामिल किया है। मुंबई (Mumabi) के अलावा अर्जुन (Arjun) के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर  (Arjun Tendulkar) पिछले 5 सीजनों से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा थे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन (Arjun) को रिलीज कर दिया था, जिसके चलते अर्जुन मेगा ऑक्शन में आए। अर्जुन को शुरुआती दौर में कोई खरीदार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। यहां तक कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन आखिरी दौर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)ने अपना इरादा बदला और अर्जुन को खरीद लिया। 

अर्जुन तेंदुलकर का IPL रिकॉर्ड

Advertisement

25 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन (Arjun) के IPL रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने यूं तो 2020 में अर्जुन (Arjun) को 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अर्जुन (Arjun) को IPL डेब्यू करने का मौका 2023 में मिला। अर्जुन (Arjun) ने अब तक खेले 5 IPL मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं। 

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के पास भी गए थे और कुछ दिन तक कोचिंग ली थी। इसके बाद योगराज सिंह ने एक बयान में कहा था कि अर्जुन को बॉलिंग की जगह बैटिंग में हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि उनकी बैटिंग अच्छी है। आपको बता दें कि अर्जुन के पिता और लीजेंडरी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मेंटॉर हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 5,25 करोड़ में इस खिलाड़ी को खरीदते ही RCB के टेबल पर क्यों पहुंचे MI के मालिक आकाश अंबानी? ये वजह

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड