IPL 2026: छक्कों का 'ट्रिपल हंड्रेड' लगाने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा, टी20 क्रिकेट में बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 गुरुवार को पंजाब बनाम हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में फैंस की नजरें SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं, क्योंकि वो इस मैच में छक्कों का एक कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज पॉइंट टेबल के टॉप 5 टीमें में से दो टॉप टीमों के बीच होने जा रहा है। शाम 7:30 मिनट पर सनाइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के आमने-सामने होंगे।
आईपीएल 2026 में SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। अभिषेक अभी तक 10 मैचों में करीब 206.01 की स्ट्राइक रेट से 440 रन ठोक चुके हैं। आज के मैच में अभिषेक शर्मा के पास छक्कों का कीर्तिमान स्थापित करने का एक शानदार मौका है।
छक्कों का 'ट्रिपल हंड्रेड' लगाने की दहलीज पर अभिषेक
अभिषेक शर्मा इस समय अपने करियर के एक ऐसे मुकाम पर खड़े हैं, जहां महज दो छक्के लगाते ही वह एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। जी हां, पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 छक्का लगाते ही वो भारत में खेले गए टी20 मैचों में 300 छक्के पूरे करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे। इस तरह अभिषेक छक्कों का 'ट्रिपल हंड्रेड' खिलाड़ी बन जाएंगे।
अभिषेक का बल्ला जमकर उगल रहा आग
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभिषेक शर्मा ने अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वो 206.01 की स्ट्राइक रेट से 440 रन ठोक चुके हैं। अभिषेक ने अभी तक आईपीएल 2026 में 1 शतक और 3 अर्धशतक ठोक चुके हैं। आईपीएल 2026 में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 135 रहा है।
Advertisement
SRH बनाम PBKS हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच आंकड़ों के इतिहास पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से हैदराबाद ने 17 मुकाबले जीते हैं और पंजाब को 8 मैच में जीत मिल पाई है। वहीं इससे पहले आईपीएल 2026 में 11 अप्रैल को एक-दूसरे से आमना सामना हो चुका है। इस मुकाबले में एसआरएच 6 विकेट से हार गई थी।