IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन बेगलुरु के मैदान पर नहीं होगा क्वालीफायर मुकाबला, BCCI ने जारी किया वेन्यू और तारीख, यहां होगा फाइनल

IPL 2026 Playoffs Venue and Date: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। क्वालीफायर-1 धर्मशाला और दूसरा न्यू चंडीगढ़ में होगा। जानिए फाइनल कहां खेला जाएगा।

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 Playoffs Schedule
BCCI ने किया IPL 2026 के प्लेऑफ वेन्यू का ऐलान | Image: IPL

IPL 2026 Playoffs Venue and Date: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का आधिकारिक ऐलान बीसीआई ने कर दिया है। BCCI ने ऐलान करते हुए कहा आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

BCCI ने बताया क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने अपने बयान में यह भी बताया कि फाइनल के लिए RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी को चुना गया था, लेकिन अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआई के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थी, इसलिए आयोजन स्थल को बदलना।

26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालीफायर

आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा 'शानदार प्रदर्शन और रोमांच से भरपूर टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है। तालिका में शीर्ष दो टीमों के बीच पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए मुकाबला होगा।

न्यू चंडीगढ़ में होंगे प्लेऑफ के 2 मुकाबले

आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए आगे कहा 'इसके बाद मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, जहां 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में 29 मई को क्वालीफायर 2 भी खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी और दूसरे फाइनल में जगह बनाएगी।

Advertisement

कब-कहां होगा IPL 2026 का फाइनल मैच?

आईपीएल 2026 सीजन का समापन 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भव्य फाइनल के साथ होगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, और यह एक शानदार फाइनल के लिए मंच तैयार होगा। बता दें कि पिछले साल भी इसी वेन्यू पर फाइनल मैच हुआ था, जिसमें RCB ने अपना पहला खिताब जीता था

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

क्वालीफायर 1 – 26 मई – एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
एलिमिनेटर – 27 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
क्वालीफायर 2 – 29 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
फाइनल – 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Advertisement

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP की बंपर जीत की गूंज व्हाइट हाउस तक पहुंची, राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई

 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड