अपडेटेड 20 September 2024 at 20:40 IST

ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया, अब पहनेगी खाकी वर्दी; ये स्टार खिलाड़ी सीधा बनी DSP

2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एक स्टार खिलाड़ी खाकी वर्दी पहनने के लिए तैयार है। उसे एक राज्य सरकार ने सीधा DSP बना दिया है।

Follow : Google News Icon  
indian star boxer nikhat who participate paris olympics became dsp
ओलंपिक खेलने वाली ये स्टार भारतीय खिलाड़ी बनी DSP | Image: INSTAGRAM

Paris Olympics 2024: कहते हैं खेल एक इंसान की जिंदगी बदल देता है और अगर कोई खिलाड़ी अपने खेल में सफलता हासिल कर पहचान बना ले तो उसके वारे न्यारे हो जाते हैं। 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में हिस्सा लेने वाली एक ऐसी ही भारतीय खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है। 

ओलंपिक ( Olympics ) में अपने प्रदर्शन के साथ देश का नाम रोशन करने वाली ये स्टार भारतीय खिलाड़ी अब खाकी वर्दी पहनने वाली है। इस खिलाड़ी को पुलिस (Police) की नौकरी मिल गई है। एक राज्य सरकार ने उन्हें सीधा DSP बना दिया है। ये खिलाड़ी कौन है और किस राज्य की सरकार ने उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी है, आइए बताते हैं। 

ओलंपिक खेलने वाली ये खिलाड़ी DSP

दरअसल हम बात कर रहे हैं भारत की स्टार मुक्केबाज निखत जरीन (Nikhat Zareen) की, जिन्हें तेलंगाना सरकार (Telangana Govt) की ओर से पुलिस विभाग में सीधा DSP (पुलिस उपाधीक्षक) बनाया गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर निखत जरीन के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें निखत के हाथ में नियुक्ति पत्र नजर आ रहा है। 

Advertisement

तेलंगाना के DGP जितेंद्र सिंह ने इस पोस्ट में लिखा- 

हम दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन और ओलंपिक एथलीट निखत जरीन का गर्व से स्वागत करते हैं, जिन्होंने पुलिस उपाधीक्षक (स्पेशल पुलिस) के रूप में नई भूमिका संभाली है। निजामाबाद की रहने वाली निखत जरीन ने आज अपना ज्वाइनिंग लेटर मुझे सौंपा। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां तेलंगाना को प्रेरित करती हैं और हम राज्य के लिए उनकी निरंतर सेवा की आशा करते हैं।

निखत जरीन की उपलब्धियां

Advertisement

तेलंगाना के निजामाबाद जिले की रहने वाली निखत जरीन (Nikhat Zareen) की उपलब्धियों की बात करें तो वो दो बार 2022 और 2023 की वर्ल्ड मुक्केबाजी चैंपियन हैं। वो 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल (Gold Medal) भी जीत चुकी हैं। 28 साल की निखत (Nikhat) ने इसके अलावा 2022 एशियन गेम्स (Asian Games 2022) में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। निखत ने हाल ही में 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। निखत हालांकि प्री-क्वार्टरफाइनल में हार गईं थीं। उन्हें महिलाओं के 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 में चाइना की मुक्केबाज वू यू से 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था। बहरहाल अब वो नई पारी शुरू करने जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड की बैंड बजाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर कप्तान मार्श का बड़ा खुलासा, बोले- मजबूरी में…

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 20 September 2024 at 20:40 IST