Asia Hockey Cup: पहले ही मिनट में सुखजीत का गोल, और फिर... साउथ कोरिया को इन खिलाड़ियों ने फाइनल में रौंदा, हरमन ब्रिगेड वर्ल्ड कप के लिए तैयार

Asia Hockey Cup Final 2025: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर अगले साल होने वाले विश्वकप के लिए अपना स्थान पका कर लिया है। जी हां, टीम इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 2026 के FIH हॉकी विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India vs South Korea Hockey Final
India vs South Korea Hockey Final | Image: Hockey India/X

India vs South Korea Hockey Final, Asia Hockey Cup Final 2025: आज रविवार को भारत और साउथ कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम खेला गया। यह मुकाबला पांच बार की चैंपियन रही साउथ कोरिया की हॉकी टीम के साथ तीन बार की विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के बीच हुआ।

भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में शानदार खेला और अपना 8 साल का सूखा खत्म करते हुए साउथ कोरिया को हराकर खिताबी जीत का चौका लगा दी। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल होने वाले हॉकी के विश्व कप के लिए अपनी जगह और टिकट कंफर्म कर ली। फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया हॉकी कप का खिताब जीत लिया। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागकर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया।

सुखजीत, दिलप्रीत और अमित रोहितदास ने टीम के लिए दागे गोल

एशिया हॉकी कप के इस फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से मात दी है। भारत को जिताने के लिए टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह,  दिलप्रीत सिंह और अमित रोहितदास ने कुल चार गोल दागे। सबसे पहला गोल पहले क्वार्टर में पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने किया। उसके बाद दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में साउथ कोरिया के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से दूसरा गोल दागा। 

तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर से दिलप्रीत सिंह ने 44वें मिनट पर एक और गोल कर टीम इंडिया को 3-0 से आगे कर दिया। भारत की ओर से चौथा गोल अमित रोहितदास ने 49वें मिनट किया। हालांकि, साउथ कोरिया की ओर से मात्र एक गोल वो भी 50वें मिनट में डैन सन ने किया। इस प्रकार से भारत और साउथ कोरिया के बीच स्कोर 4-1 का हुआ। यह स्कोर अंत तक बना रहा और भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली।

Advertisement

हरमन ब्रिगेड वर्ल्ड कप के लिए तैयार

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर अगले साल होने वाले विश्वकप के लिए अपना स्थान पका कर लिया है। जी हां, टीम इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 2026 के FIH हॉकी विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, Men's FIH Hockey World Cup 2026 का आयोजन बेल्जियम और नीदरलैंड में 15 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक होगा। 

ये भी पढ़ें - 8 साल का सूखा खत्म, हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत; साउथ कोरिया बुरी तरह से हारी

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड