8 साल का सूखा खत्म, हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत; साउथ कोरिया बुरी तरह से हारी
Asia Hockey Cup Final 2025: हॉकी एशिया हॉकी कप के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, साउथ कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल का टिकट कंफर्म किया था। साउथ कोरिया के साथ इस फाइनल के मुकाबले में भारत शुरू से ही बढ़त बनाए हुए दिख रहा था।
- खेल समाचार
- 3 min read

India vs South Korea Hockey Final, Asia Hockey Cup Final 2025: आज रविवार को भारत और साउथ कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला हुआ। यह रोमांचक मैच बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम खेला गया। फाइनल मुकाबला पांच बार की चैंपियन रही साउथ कोरिया की हॉकी टीम के साथ तीन बार की विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के बीच हुआ।
भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में शानदार खेल खेलते हुए अपना 8 साल का सूखा खत्म करते हुए साउथ कोरिया को हराकर खिताबी जीत का चौका लगा दी है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल होने वाले हॉकी के विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया। मालूम हो कि हॉकी एशिया हॉकी कप के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, साउथ कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल का टिकट कंफर्म किया था।
India vs South Korea Hockey Final: पहला क्वार्टर
आज भारत और साउथ कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर में खेला गया। इस मैच के पहले क्वार्टर की बात करें तो टीम इंडिया के सुखजीत सिंह ने टीम के लिए साउथ कोरिया के खिलाफ पहले मिनट में ही एक गोल दाग दिया। इससे साउथ कोरिया पर भारत की 1-0 से बढ़त हो गई थी। आठवें मिनट में भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका मिला, लेकिन जुगराज सिंह इस मौके को गोल में बदल नहीं पाए। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत 1-0 से साउथ कोरिया पर बढ़त बनाए रहा।
दूसरे क्वार्टर में भारत 2-0 से आगे
इस फाइनल के दूसरे क्वार्टर में भारत 2-0 से आगे दिखा। दूसरे क्वार्टर में भारत के दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में साउथ कोरिया के खिलाफ एक गोल किया। इस मदद से भारतीय टीम ने हाफ-टाइम में साउथ कोरिया पर 2-0 से बढ़त बना ली।
Advertisement
तीसरा क्वार्टर
इस फाइनल मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में साउथ कोरिया की टीम को वापसी के लिए लगातार दो शानदार मौका पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिले, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई। वहीं, इसके बाद भारत की ओर से दिलप्रीत ने एक और गोल करते हुए साउथ कोरिया पर भारत की बढ़त को 3-0 कर दी।
चौथा क्वॉर्टर
साउथ कोरिया के साथ इस फाइनल के मुकाबले में भारत शुरू से ही बढ़त बनाए हुए दिख रहा था। चौथे क्वॉर्टर में भारतीय टीम की ओर से अमित रोहितदास ने 49वें मिनट में गोल करते हुए भारत की बढ़त को 4-0 कर दी। इसके बाद कोरिया की वापसी की उम्मीद भी टूट गई। वहीं, साउथ कोरिया की ओर से मात्र एक गोल डैन सन ने 50वें मिनट में दागा और इस मुकाबले में भारत और साउथ कोरिया का स्कोर 4-1 रहा। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और भारत आठ साल बाद एशिया कॉकी कप के खिताब को चौथी बार जीत लिया।