भारत ने चौथी बार एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस का खिताब जीता, फाइनल में चीन को 3-1 से हराया

Women's Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। फाइनल में दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागे।

india win Women's Asian Champions Trophy beat china
भारत ने चौथी बार एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस का खिताब जीता, फाइनल में चीन को 3-1 से हराया | Image: @Hockey India

Women's Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है। शनिवार (28 नवंबर) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत की हीरो दीपिका और इशिका रहीं, जिन्होंने क्रमश: दो गोल और एक गोल दागे। इस जीत के साथ भारत ने अपना खिताब बरकरार रखा है और चौथी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है।

जीत की हीरो दीपिका और इशिका रहीं

चीन पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारत ने अपना खिताब बरकरार रखा है। भारत ने इतिहास रचते हुए चौथी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। फाइनल में भारतीय टीम की जीत की हीरो दीपिका और इशिका रहीं। दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागे।

सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड

इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम (भारत) ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वहीं, लगातार तीन जीत (हैट-ट्रिक) समेत कुल चार खिताबों के साथ, भारत इस प्रतियोगिता के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। भारत अब तक चार बार (2016, 2023, 2024 और 2026) चैंपियन बन चुका है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीमें

  • 2026: भारत
  • 2024: भारत
  • 2023: भारत
  • 2021: जापान
  • 2018: दक्षिण कोरिया
  • 2016: भारत
  • 2013: जापान
  • 2011: दक्षिण कोरिया
  • 2010: दक्षिण कोरिया

ये भी पढ़ें: 'मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा रही है, नीता भाभी से बात हुई, हम फैंस को जश्न मनाने का...', MI का कैप्टन बनने पर बोले रोहित शर्मा
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड