'मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा रही है, नीता भाभी से बात हुई, हम फैंस को जश्न मनाने का...', MI का कैप्टन बनने पर बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को एक फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी द्वारा तीन साल बाद टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई की कप्तानी करना मेरे लिए हमेशा से बहुत गर्व रहा है।

Rohit Sharma to captain Mumbai Indians in IPL 2027 season reaction
MI का कैप्टन बनने पर क्या बोले रोहित शर्मा? | Image: ANI

रोहित शर्मा को एक फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। शुक्रवार (27 नवंबर) को फ्रेंचाइजी ने ऐलान करते हुए इस बात की घोषणा की कि आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा कप्तान होंगे। इस मौके पर फ्रेंचाइजी ने बेहद खास अंदाज में उनका स्वागत किया है।

हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद रोहित शर्मा को एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाया गया है। MI का कप्तान बनते ही रोहित की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा "टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है।"

MI की कप्तानी करना हमेशा से गर्व रहा है

मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए जाने पर रोहित शर्मा ने कहा "मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है। आने वाले सीजन को लेकर नीता भाभी और आकाश के साथ हुई बातचीत काफी उत्साहजनक रही है, और मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।"

आने वाली चुनौतियों के लिए एकदम तैयार

रोहित ने आगे कहा "मैं 20वें सीज़न के लिए, आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए, और अपनी 'पलटन' (फैंस) को जश्न मनाने के कई मौके देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हमारा पूरा ध्यान अपने अंदाज में क्रिकेट खेलने, एक साथ मिलकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।"

Advertisement

MI की को-ओनर नीता अंबानी ने क्या कहा?

MI की को-ओनर नीता अंबानी ने कहा, “हमने 2011 में रोहित के लिए बोली लगाई थी, और उसी पल से, वह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए। मुझे आज भी वह युवा रोहित याद है जो हमारे साथ जुड़ा था, और इतने सालों में उसे एक क्रिकेटर, एक चैंपियन, एक लीडर और एक शानदार फैमिली मैन के तौर पर बढ़ते देखना बहुत खुशी और गर्व की बात रही है।”

वहीं, आकाश अंबानी ने कहा, “मुझे खुशी है कि रोहित ब्लू एंड गोल्ड को हमारे लैंडमार्क 20वें सीज़न में लीड कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस और हमारी पलटन के साथ रोहित का बॉन्ड सच में खास है। आने वाले सीजन के बारे में हमारी बातचीत में, हम साथ मिलकर जो हासिल कर सकते हैं, उसके लिए उत्साह और एम्बिशन की एक जैसी भावना थी।”

Advertisement

3 साल बाद फिर MI के कप्तान बने 'हिटमैन'

'हिटमैन' के नाम से फेमस रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं। हालांकि, इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या थे, लेकिन पंजाब किंग्स में जाने के बाद, अब रोहित को कप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने रोहित को तीन साल बाद टीम की कमान सौंपी है।

रोहित की कप्तानी में पांच खिताब MI के नाम

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने अब तक पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने किया नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक पांडया की जगह रोहित शर्मा फिर से संभालेंगे MI की कमान
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड