अपडेटेड 7 February 2026 at 15:52 IST
T20 World Cup: आज होगी भारत और अमेरिका के बीच भिड़ंत, कब और कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच?
T20 World Cup: भारत टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच शनिवार, 7 फरवरी को यूएसए से खेलेगा। भारत इस क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगा। आइए जानते हैं इस मैच को कब से और कहां देख सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शुरू हो चुका है और पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। ग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में टीम इंडिया का सामना यूएसए (USA) से होगा। यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेले गए वार्म अप मैच में यूएसए ने इंडिया ए को कड़ी टक्कर देकर सभी को चौंका दिया था। ऐसे में उम्मीद है कि ग्रुप स्टेज में भी भारत को USA से कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।
आइए जान लेते हैं इस मैच को कब से और कहां लाइव एक्शन देख सकते हैं।
IND vs USA मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबला शनिवार, 7 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 6:30 बजे ही हो जाएगा। भारत और यूएसए के बीच यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Advertisement
IND vs USA लाइव कहां देखें?
भारत बनाम यूएसए मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। स्टार सपोर्ट पर आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मैच का पूरा लाइव एक्शन देख सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें लाइव एक्शन?
IND vs USA मुकाबला आप जियो हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं। अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो मैच का पूरा लाइव एक्शन फ्री में मोबाइल में देख सकते हैं।
Advertisement
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 15:52 IST