अपडेटेड 6 February 2026 at 23:37 IST

U-19 WC Final: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर देशभर में जश्न; छठी बार विश्व चैंपियन, जीत पर PM मोदी समेत किसने क्या कहा?

IND vs ENG U-19 WC Final: शुक्रवार, 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले को भारत ने 100 रन से जीत लिया है। इस मौके पर पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीम इंडिया को बधाई दी है।

Follow : Google News Icon  
pm modi to rajnath singh congratulations team india u19 world cup 2026 won
भारत का U-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा, जीत पर PM मोदी से लेकर किसने क्या कहा? | Image: Social Media

IND vs ENG U-19 WC Final: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच में शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुआ। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 300 रन ही बना पाई। इस मैच को भारत ने 100 रन के विशाल अंतर से जीत लिया है। इस मैच में भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेली। टीम इंडिया की शानदार जीत पर PM मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर तमाम बड़े नेता और क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्या कहा? आइए जानते हैं।

भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-19 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा 'भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है। हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है जिसने विश्व कप जीता है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल दिखाया। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

अंडर-19 विश्व कप जीतने पर हमारी युवा टीम को बधाई-गृह मंत्री अमित शाह

अंडर-19 विश्व कप जीतने पर गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा 'आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप जीतने पर हमारी युवा टीम को हार्दिक बधाई। कप को छठी बार जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले आपके शानदार प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों को खुशी, उत्साह और प्रेरणा से भर दिया। पूरा देश आपकी जीत का जश्न मना रहा है।'

ऐतिहासिक जीत के लिए टीम को बहुत बधाई-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

अंडर-19 विश्व कप जीतने की बधाई देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक पर लिखा 'आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। छठी बार यह नामकरण हमारे युवाओं ने अपनी शानदार प्रतिभा और उपहारों का परिचय दिया है। यह युवा भारत के अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प को जीतना है। पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।'

Advertisement

युवा खिलाड़ियों ने फिर एक बार किया कमाल- पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने टीम इंडिया की जीत पर एक्स पर लिखा 'युवा खिलाड़ियों ने फिर एक बार किया कमाल!#U19WorldCup में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत हमारे युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है। पूरी टीम को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई।'

संयम, निडरता और दृढ़ संकल्प भारतीय पीढ़ी की पहचान-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा 'अंडर-19 पुरुष टीम को विश्व कप में शानदार जीत की हार्दिक बधाई! आपका संयम, निडरता और दृढ़ संकल्प आज के भारतीय पीढ़ी की पहचान है। यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट के भविष्य का गौरवपूर्ण प्रमाण है। शानदार प्रदर्शन, चैंपियन।'

Advertisement

अंडर-19 भारतीय टीम को विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई-विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने एक पर लिखा 'अंडर-19 भारतीय टीम को विश्व कप दोबारा जीतने पर हार्दिक बधाई। क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा कायम है। पूरी टीम और सहायक स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई।'

ये भी पढ़ें: BREAKING: भारत का U-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा, इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर बना चैंपियन; वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 80 गेंद पर बनाए 175 रन
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 21:38 IST