IND vs SL Test: भारत की 165 रनों से शानदार जीत, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, पडिक्कल भी चमके

IND vs SL Test: गॉल में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट भारत ने 165 रनों से जीत लिया है। दूसरी पारी में मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी कर प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए। वहीं, पडिक्कल ने भी शानदार शतकीय पारी खेली।

IND vs SL Test India won by 165 runs
IND vs SL Test: श्रीलंका पर भारत की 165 रनों से बड़ी जीत, सुथार-पडिक्कल चमके | Image: BCCI

IND vs SL Test:  टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने मुकाबले को 165 रनों से जीत लिया है। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंका 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से युवा स्पिनर मानव सुथार और बैटिंग में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

मानव सुथार की घातक गेंदबाजी

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा हीरो युवा स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। सुथार ने दूसरी पारी में 6 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट करके तलहल मचा दिया। वहीं, पहली पारी में मानव सुथार ने 4 विकेट चटकाए थे। इस तरह पहली और दूसरी पारी में कुल मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किए। 

देवदत्त पडिक्कल भी चमके

इससे पहले टीम इंडिया के नंबर-3 बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी अपने बल्ले से जमकर हल्ला बोला। पहली पारी में उन्होंने शानदार 167 रनों की बड़ी पारी खेली थी, जिसके दम पर टीम इंडिया पहली पारी में 460 रन बना पाई। वहीं, दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 44 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसके दम पर भारत श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही थी।

मैच का पूरा लेखा-जोखा

इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 460 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 284 रन ही बना पाई, जिसके चलते टीम इंडिया को 178 रनों की लीड मिली। इसके बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑलआउट हो गए और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना पाई और भारत ने इस मैच को 165 रनों से जीत लिया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'वह मेरे भाई की तरह हैं, मुझे...,' पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ अपने 'भाईचारे' को लेकर कही ये बड़ी बात
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड