'वह मेरे भाई की तरह हैं, मुझे...,' पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ अपने 'भाईचारे' को लेकर कही ये बड़ी बात

पीवी सिंधु ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने विराट के साथ 'भाईचारे' को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि विराट की एक सलाह से कैसे सबकुछ बदल गया।

PV Sindhu opens up on brotherly bond with Virat Kohli
पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ अपने 'भाईचारे' को लेकर कही ये बड़ी बात | Image: ANI

PV Sindhu And Virat Kohli: दो बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं शटलर पीवी सिंधु ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि करियर के सबसे मुश्किल दौर में विराट ने उन्हें क्या सलाह दी थी और कैसे वह अपनी सफलता उस बैटिंग सुपरस्टार के साथ शेयर करती हैं, जिन्हें वह अपना "भाई" मानती हैं।

सिंधु, जो अभी BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं, ने RCB पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में विराट के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। इस एपिसोड का वीडियो दो बार की IPL चैंपियन टीम के RCB के X हैंडल पर शेयर किया गया था।

विराट से बातचीत ने मेरा नजरिया बदल दिया

पीवी सिंधु विराट के बारे में बात करते हुए कहा कि '"उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कहीं भी और किसी भी चीज के लिए मैदान पर उतरूँ और बस अपना खेल खेलूँ। ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा? तुम कुछ नहीं खोओगी; तुम्हें पता है कि तुम कौन हो, तुमने कैसी ट्रेनिंग की है, और दुनिया को दिखाओ कि तुम कौन हो। तो मुझे लगता है कि उस बात ने मुझ पर गहरा असर डाला और उस बातचीत ने मेरा नज़रिया पूरी तरह बदल दिया।"

विराट कोहली मेरे भाई जैसे-पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने कहा "वह मेरे भाई जैसे हैं, क्योंकि मुझे याद है कि जब मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब मैं उनसे मिली थी और मैंने कहा था कि कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। उन्होंने बस इतना कहा कि बस मैदान पर उतरो, कोई बात नहीं, बस जाओ और खेलो।"

Advertisement

खुशी उनके साथ शेयर करती हूं

पीवी सिंधु ने आगे कहा 'जब भी मैं जीतती हूं तो मैं अपनी खुशी उनके साथ शेयर करती हूँ और बताती हूँ कि मैंने यह या वह जीता है। हाल ही में मैं उनसे मिली थी। ऐसे व्यक्ति से मिलना बहुत अच्छा लगता है जिसने इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हो और उनसे कुछ सुझाव मिलना भी बढ़िया होता है। जैसे वे मैदान पर उतरने से पहले सोचते हैं, उनका खेलने का अंदाज और उनका व्यक्तित्व। उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए उन्हें सलाम है।'

ये भी पढ़ें: IND vs SL Test: टीम इंडिया जीत के करीब, बैकफुट पर श्रीलंका, सुथार की फिरकी में फंसा श्रीलंका
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड