FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार के बाद गम में डूबे रोनाल्डो, टूटा बरसों का सपना, खेला जीवन का आखिरी विश्व कप, संन्यास पर कही यह बड़ी बात
FIFA World Cup 2026 में स्पेन से हार मिलने के बाद ही फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी का फीफा विश्व कप जीतने का सपना हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो गया।
- खेल समाचार
- 3 min read

FIFA World Cup 2026 में स्पेन से हार मिलने के बाद ही फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्व कप जीतने का सपना हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो गया। सोमवार देर रात खेले गए राउंड ऑफ 16 मुकाबले में पुर्तगाल को स्पेन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। 41 वर्ष के रोनाल्डो ने मैच खत्म होते खुद पुष्टि की, कि यह उनके जीवन का आखिरी विश्व कप था। हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का अभी कोई ऐलान नहीं किया है।
बेहद तगड़ा मुकाबला रहा
अमेरिका के टेक्सास के आर्लिंग्टन में मौजूद डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन और पुर्तगाल के बीच बेहद तगड़ा मुकाबला खेला गया। दोनों टीम बहुत देर तक बराबरी पर दिखी और दोनों ने एक दूसरे को गोल करने से रोका रहा। लेकिन दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो ने गोल दागकर जीत हासिल की। इसी के साथ पुर्तगाल फीफा विश्व कप से बाहर हो गई और रोनाल्डो समेत पूरे देश का फीफा जीतने का सपना टूट गया।
गम में डूबे रोनाल्डो
इस हार के बाद यूं तो पूरा पुर्तगाल का दिल टूटा। लेकिन सबसे ज्यादा दुखी रोनाल्डो हुए जिन्होंने एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की, लेकिन कभी भी अपने देश को फीफा विश्व कप नहीं जीता सकें। हार के बाद मैदान पर भी रोनाल्डो बेहद गम में दिखे।
पत्रकारों से बात करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा "इस तरह वर्ल्ड कप से बाहर होने पर मुझे दुख है। मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मैंने अपना बेस्ट दिया और अब मैं बिना किसी पछतावे के जा रहा हूँ। हाँ, यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था, लेकिन अब मेरे पास सोचने-समझने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका होगा। मैं कोई भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लूँगा। मैं जोश में आकर कोई फैसला नहीं लेता।"
Advertisement
रोनाल्डो ने आगे कहा कि पुर्तगाल को तीन खिताब जिताने में उनकी अहम भूमिका रही है - 2016 में एक यूरोपियन चैंपियनशिप और 2019 व 2025 में दो UEFA नेशंस लीग। उन्होंने कहा मैंने पुर्तगाल के लिए तीन खिताब जीते हैं; क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पहले, पुर्तगाल ने एक भी खिताब नहीं जीता था। नेशनल टीम ने जो सबसे बड़ा खिताब जीता, वह 2016 में यूरोपियन चैंपियनशिप थी, जो सच कहूँ तो मेरे लिए वर्ल्ड कप जितनी ही अहम है।"
अब तक 6 विश्व कप खेल चुके हैं
गौरतलब है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 समेत कुल 6 फीफा विश्व कप खेले चुके हैं और सभी में उन्होंने पुर्तगाल की टीम की कप्तानी भी की है।