FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया को हराने के बाद मैदान पर क्यों रो पड़े रोनाल्डो, खुशी नहीं गम के आंसुओं में डूबा महान खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को पुर्तगाल की जीत के बाद मैदान में जहां रोनाल्डो के फैंस खुशी से झूम उठे थे तो वहीं उसी समय रोनाल्डो बेहद भावुक नजर आए।

ronaldo cry
ronaldo cry | Image: Facebook

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच खेले गए मैच में राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराने के बाद पुर्तगाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली। मैदान में जहां रोनाल्डो के फैंस खुशी से झूम उठे थे तो वहीं उसी समय रोनाल्डो बेहद भावुक नजर आए। फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी की आँखों में आँसू भर आए। 

Uploaded image

जीत के बाद भी क्यों रो पड़े रोनाल्डो 

मैदान में जहां रोनाल्डो के नाम की गूंज थी तो वहीं उसी समय खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने दिवंगत साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा को याद कर भावुक हो गए थे। दरअसल 3 जुलाई को जोटा के निधन की पहली बरसी थी। ऐसे में इस अवसर पर अपने मित्र खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए रोनाल्डो 7 नंबर की जगह जोटा की 21 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। 

पुर्तगाल की पूरी टीम इस विश्व कप में यह मुकाबला जीतकर जोटा को श्रद्धांजलि देना चाहती थी और जब उनका यह सपना पूरा हुआ तो रोनाल्डो और उनकी पूरी टीम का भावुक होना स्वाभाविक ही था। यही कारण रहा कि रोनाल्डो मैदान पर जोटा को याद करते हुए रो पड़े।

कैसे हुई जोटा की मौत

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि पुर्तगाल और लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की पिछले वर्ष 3 जुलाई 2025 को स्पेन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बड़ी बात यह भी है कि ये हादसा जोटा की शादी के सिर्फ 11 दिन बाद हुआ था। इससे 28 वर्षीय इस शानदार खिलाड़ी के खेल के साथ जीवन भी समाप्त हो गया। 

Advertisement
Uploaded image

सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल थे

यहां यह भी बता दें कि पुर्तगाल के सबसे भरोसेमंद फॉरवर्ड खिलाड़ियों में डियोगो जोटा का नाम भी शामिल था। जोटा ने पुर्तगाल के लिए 49 मैचों में 14 गोल किए थे। लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जोटा फीफा विश्व कप 2026 खेल नहीं सकेंगे और इतनी जल्दी इस दुनिया से चल बसेंगे। 

इसे भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फ्री में फीफा विश्व कप देखने के लिए Airtel ने पेश किया नया प्लान, मुफ्त मिलेगा इस प्‍लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड