FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, बेलिंगहम ने एक किक से बना दिया माराडोना का यह बड़ा रिकार्ड
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने में सबसे बड़ा हाथ जूड बेलिंगहम का रहा।
- खेल समाचार
- 2 min read

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अमेरिका के मियामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने में सबसे बड़ा हाथ जूड बेलिंगहम का रहा। बता दें कि इंग्लैंड की तरफ से दोनों गोल बेलिंगहम ने ही दागे। तो वहीं दूसरी ओर नॉर्वे का फीफा विश्व कप से खेल समाप्त हो गया है।
60 साल बाद फिर है मौका
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने सन 1966 में पहली बार फीफा विश्व कप जीता था। इसके बाद से उसने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। ऐसे में इंग्लैंड के पास फीफा विश्व कप जीतने का एक बार फिर मौका आ गया है।
माराडोना के रिकार्ड की बराबरी की
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेलिंघम ने लगातार दो नॉकआउट मैचों में 2 गोल दागकर अर्जेंटीना के पूर्व महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के रिकार्ड की बराबरी कर ली है। बता दें कि माराडोना ने ये रिकार्ड 1986 में बनाया था।
93वें मिनट में हुआ खेला
इस मुकाबले की शुरुआत में पहला गोल नॉर्वे के खिलाड़ी एंड्रियास शेजेल्डरुप ने 36वें मिनट में किया। इसके 10 मिनट बाद इंग्लैंड की तरफ से बेलिंगहम ने गोल दागकर स्कोर बराबर पर पहुंचा दिया। हालांकि फिर 90 मिनट तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं किया गया। इस कारण खेल की समय सीमा खत्म हो गई और फिर एक्स्ट्रा टाइम शुरू हो गया। लेकिन फिर 93वें मिनट में बेलिंघम ने दूसरा गोल दागते हुए खेला कर दिया और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
Advertisement
गोल्डन बूट की रेस में हुई एंट्री
फीफा विश्व कप 2026 में 6 गोल दागकर अब बेलिंगहम की भी गोल्डन बूट की रेस में एंट्री हो चुकी है। हालांकि इस लिस्ट में सबसे ऊपर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एमबाप्पे हैं जो 8-8 गोल दाग चुके हैं। इनके बाद नॉर्वे के हालैंड 7 गोल और इंग्लैंड के हैरी केन 6 गोल के साथ सूची में मौजूद हैं।