FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, मेसी नहीं कर पाए गोल, इन 4 टीमों के बीच होगी फाइनल की जंग
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के चौथे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के चौथे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अमेरिका के कैनसस सिटी स्टेडियम में आयोजित इस मैच में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन बाद में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया। इससे फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है।
कौन कौन पहुंचा सेमीफाइनल में
फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना पहुंच चुके हैं। पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में 16 जुलाई को अर्जेंटीना और इंग्लैंड आपस में भिड़ेंगी।
सिर्फ 10 मिनट में पहला गोल
क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल मात्र 10 मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने दाग दिया था। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे कम समय वाला गोल बन गया। इससे अर्जेंटीना ने मुकाबले में आपनी पकड़ बना ली थी। लेकिन इसके बाद टीम को दूसरा गोल करने में बहुत संघर्ष करना पड़ा।
फिर 67वें मिनट में स्विट्जरलैंड की तरफ से डैन न्डोये ने दूसरा गोल किया जिससे दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद 90 मिनट तक दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाया।
Advertisement
एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना ने पलटी गेम
एक्स्ट्रा टाइम में 112वें मिनट में तब खेल बदला जब अर्जेंटीना के अल्वारेज ने गोल कर अपनी टीम को आगे बढ़ाने का काम किया। इसके बाद 121वें मिनट में लौटारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल दाग कर अर्जेंटीना को जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
मेसी नहीं कर पाए गोल
अभी तक फीफा विश्व कप 2026 के हर मुकाबले में मेसी गोल करने में कामयाब हो रहे थे। लेकिन स्विट्जरलैंड के साथ खेले गए इस मुकाबले में मेसी गोल करने से बार-बार चूके। हालांकि उन्होंने कप्तान के रूप में साथी खिलाड़ियों को गोल करने में अपना भरपूर सहयोग दिया।