IND vs ENG: 4, 6, 6, 4... जोस बटलर का धमाका, छक्के से पूरा किया शतक, हैरी ब्रुक की भी तूफानी पारी

IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच आज 5वां टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में जोस बटलर के धमाकेदार अंदाज में शतकीय पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड ने 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

England vs India 5th T20 Jos Buttler hundred
जोस बटलर का धमाका, छक्के से पूरा किया शतक | Image: X

IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार, 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश की टीम की तरफ से जोस बटलर के धमाकेदार पारी खेली। इस मैच में जोस बटलर ने महज 64 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 131 रन बनाकर आउट हो गए।। इस दौरान उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। वहीं, कप्तान हैरी ब्रुक ने भी तूफानी पारी खेली। हैरी ब्रुक ने नाबाद 95 रनों की तूफानी पारी खेली। 

जोस बटलर की धमाकेदार पारी

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जोस बटलर ने महज 51 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ छक्के और 6 छक्के लगाए। बटलर ने 14 ओवर में (प्रिंस यादव) लगातार 4, 6, 6, 4 मारे। वहीं, 15 ओवर के दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। अंत में जोस बटलर ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के लगाए।

कप्तान हैरी ब्रुक की भी तूफानी पारी

जोस बटलर के अलावा, इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रुक ने भी तूफानी पारी खेली। हालांकि, वो महज 5 रन से शतक से चूक गए। हैरी ब्रुक ने महज 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 95 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए। बटलर और ब्रुक के दम पर इंग्लैंड भारत ने को 258 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार पर BCCI सेक्रेटरी का बड़ा बयान, बोले- जल्द होगी रिव्यू मीटिंग
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड