IND vs SL Test: देवदत्त पडिक्कल का फिर गरजा बल्ला, दूसरे टेस्ट में भी ठोका शतक, रच दिया इतिहास

IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। इससे पहले पडिक्कल ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली थी।

devdutt padikkal scored century in second test against sri lanka test
पडिक्कल का फिर धमाका: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी ठोका शतक | Image: BCCI

IND vs SL Test: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है, जहां एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल का बल्ला गरजा है। देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। 

दूसरे टेस्ट के पहले दिन पडिक्कल ने महज 166 गेंद में शतक पूरा करके इस सीरीज में लगातार दो शतक जड़ दिया है। यह टेस्ट करियर में उनका दूसरा शतक है। इससे पहले पडिक्कल ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली थी।

चेतेश्वर पुजारा के क्लब में मारी एंट्री

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए नंबर-3 के बल्लेबाज ने करीब सात साल के लंबे इंतजार के बाद कोई खिलाड़ी लगातार दो मैचों में दो शतक लगाया है। देवदत्त पडिक्कल से पहले टीम के लिए यह कारनामा पूर्व खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने किया था। 

शानदार 117 रन बनाकर हुए आउट

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल अंत में 117 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान पडिक्कल अपनी पारी में 12 चौके लगाए। वहीं, पिछले मैच में फ्लॉप रहे कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 50 रन बनाकर आउट हो गए। पडिक्कल और गिल के बीच 120 रनों की पार्ट्नर्शिप रही।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी...,' जुबानी जंग के बीच बाबा रामदेव का कंगना पर पलटवार, कहा- देश जानता है कि मैं कौन हूं
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड