'मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी...,' जुबानी जंग के बीच बाबा रामदेव का कंगना पर पलटवार, कहा- देश जानता है कि मैं कौन हूं
Yoga Guru Ramdev on Kangana Ranaut: योग गुरु बाबा रामदेव ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि 'मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, मुझे देश जनता है कि मैं कौन हूं।
- भारत
- 2 min read

Yoga Guru Ramdev on Kangana Ranaut: योग गुरु बाबा रामदेव और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत के बीच पीछे कई दिनों से जुबानी जंग जारी है। इस बीच रविवार को बाबा रामदेव ने कंगना को लेकर एक और बयान दिया है, जिसके बाद मामला और भी अधिक बिगड़ते हुए दिखाई दे रहा है।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को BJP सांसद कंगना रनौत के साथ चल रही अपनी बयानबाजी को कम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहते और आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
स्वामी रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मैं इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहता। देश जानता है कि स्वामी रामदेव कौन हैं और मेरा क्या योगदान है, इसलिए मैं ऐसे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"
"जनरेशन गटर" वाले बयान से शुरू हुआ सार्वजनिक बहस
यह बयान रामदेव और रनौत के बीच चल रही उस सार्वजनिक बहस के बीच आया है, जो BJP सांसद की 'जेन Z' (Gen Z) और युवा प्रदर्शनकारियों के बारे में विवादास्पद टिप्पणियों के बाद शुरू हुई थी। रनौत ने इस पीढ़ी को "जनरेशन गटर" (Generation Gutter) कहा था, जिसकी कई तरफ से आलोचना हुई थी। इसके बाद रामदेव ने उनकी टिप्पणियों की आलोचना की और युवा पीढ़ी के बारे में उनके विचारों पर सवाल उठाए।
Advertisement
रनौत ने सोशल मीडिया पर किया पलटवार
स्वामी रामदेव की टिप्पणियों पर नाराज होकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया, जिससे यह विवाद और बढ़ गया। उन्होंने रामदेव पर आरोप लगाया कि उनकी जवानी और निजी जिंदगी के बारे में टिप्पणी करके उन्होंने मर्यादा लांघी है। फिलहाल, दोनों तरफ से जारी यह जुबानी जंग का मामला कहा तक जाएगा, यह कहा नहीं जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 'महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन...,' CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना