IND vs AFG T20: भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच देखना है तो ये खबर आपके लिए, BRICS को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

IND vs AFG T20: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। नई दिल्ली में जारी BRICS समिट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। कई रास्तों पर डायवर्जन किया गया है।

Delhi Traffic Police issue advisory ahead of first India-Afghanistan T20
BRICS समिट और टी20 मैच: दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट, एडवाइजरी जारी | Image: X

IND vs AFG T20: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 क्रिकेट मैच से पहले एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि दोपहर 2 बजे से स्टेडियम और उसके आस-पास ट्रैफिक पर रोक, डायवर्जन और पार्किंग से जुड़े नियम लागू रहेंगे।

यह ट्रैफिक एडवाइजरी नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स (BRICS) समिट के दौरान जारी की गई है। गौरतलब है कि भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाना है।

अरुण जेटली स्टेडियम ट्रैफिक पर रोक और डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा "13 सितंबर 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 क्रिकेट मैच के सिलसिले में, दोपहर 2 बजे से स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाके में ट्रैफिक पर रोक, डायवर्जन और पार्किंग से जुड़े नियम लागू रहेंगे।"

बिना वजह यात्रा करने से बचने की अपील

एडवाइजरी में कहा गया है "आने-जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, मैच वाली जगह के आस-पास बिना वजह यात्रा करने से बचें, जहाँ भी हो सके दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।"

Advertisement

मैच देखने आने वाले दर्शकों खास अपील

एडवाइजरी में कहा गया है “दर्शकों से अनुरोध है कि वे सिर्फ़ तय एंट्री, पार्किंग और ऐप-बेस्ड टैक्सी पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ़ पॉइंट का ही इस्तेमाल करें। ट्रैफ़िक की ताज़ा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल को फ़ॉलो करें।”

यह एडवाइजरी अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले T20I मैच से पहले जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस को उम्मीद है कि मैच के दौरान स्टेडियम के आस-पास दर्शकों और गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20: वैभव सूर्यवंशी का गरजेगा बल्ला? रविवार को अफगानिस्तान से भिड़ंत, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड