IND vs AFG T20: वैभव सूर्यवंशी का गरजेगा बल्ला? रविवार को अफगानिस्तान से भिड़ंत, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IND vs AFG T20: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अभी तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। अफगानिस्तान भिड़ंत से पहले आइए T20 आंकड़े जान लेते हैं।

ind vs afg t20 series 2026 schedule venue
रविवार को AFG से भिड़ंत, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड | Image: X

IND vs AFG T20: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है, जबकि आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। वहीं, टीम इंडिया ने इस मैदान पर 5 टी20 यहां खेले हैं। टीम इंडिया ने अरुण जेटली स्टेडियम में अपना पिछला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 12 फरवरी 2026 को नामीबिया के खिलाफ खेला था। भारत ने टी20 मुकाबला 93 रनों से जीता था। अफगानिस्तान भिड़ंत से पहले आइए जान लेते हैं कि अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड

बता दें कि अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और नामीबिया को हरा चुकी हैं। हालांकि, इस बीच टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश यहां टी20 में हार भी मिली है।

टीम इंडिया ने अरुण जेटली स्टेडियम में अपना पिछला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 12 फरवरी 2026 को नामीबिया के खिलाफ खेला था। भारत ने टी20 मुकाबला 93 रनों से जीता था। इस मैच में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जड़ा था।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा टी20 स्कोर

अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा टी20 स्कोर भारत के नाम ही है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 अक्टूबर 2024 को 221 रनों का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया के जवाब में बांग्लादेश 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना पाई थी। भारत ने इस मैच को 86 रनों अपने नाम किया था। इस मैच में नितीश कुमार रेड्डी 74 रन, रिंकू सिंह 53 रन बनाए थे।

टीम इंडिया अपने ही घर में मेहमान

टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टी20I सीरीज की सबसे बड़ी बात यह है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत अपने ही घर में पर बतौर मेहमान टीम उतरेगा। यानी अफगानिस्तान होस्ट करेगा और भारत अपने ही देश में होने वाली सीरीज के दौरान घरेलू टीम के ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल नहीं करेगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्नि परीक्षा', लंबे समय बाद ODI में वापसी; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया A में मिली जगह; कप्तान कौन?

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड