हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्नि परीक्षा', लंबे समय बाद ODI में वापसी; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया A में मिली जगह; कप्तान कौन?

हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली भारत की वनडे सीरीज में खेलेंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

Hardik Pandya Replacement IND vs AFG
Hardik Out, अफगानिस्तान सीरीज के लिए रेस में ये 2 ऑलराउंडर सबसे आगे | Image: ANI

हार्दिक पांड्या की गिनती स्टार खिलाड़ियों में होती है। लेकिन खराब फिटनेस के कारण वह बहुत लंबे समय से वह वनडे क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन अब अगले वर्ष के विश्व कप को देखते हुए उन्हें इंडिया-ए की टीम में शामिल कर लिया गया है। हार्दिक आगामी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली भारत की वनडे सीरीज में खेलेंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। 

कब होगी सीरीज 

बीसीसीआई ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत की पूरी सीरीज पुडुचेरी में खेली जाएगी जिनमें दो मल्टी-डे मैच और तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे। भारत शुरू में 2 मल्टी-डे मैच और फिर 3 वन डे मैच खेलेगा। पहला मैच 22 से 25 सितंबर 2026 के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच होगा। फिर 6, 9 और 11 अक्टूबर को वन-डे मैच खेले जाएंगे। 

हार्दिक पांड्या किस दिन लौटेंगे 

हालांकि बोर्ड ने हार्दिक पांड्या को सिर्फ वन-डे मुकाबलों के लिए चुना है। इसलिए वह 6 अक्टूबर को मैदान पर लौट सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई ने यह भी साफ कहा है कि पंड्या को टीम में जरूर लिया गया है लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है।    

कौन बना कप्तान 

मल्टी-डे सीरीज की टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल को कप्तान और साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैशाख विजय कुमार को भी लिया गया है, लेकिन उनका खेलना भी उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा। 

Advertisement

वनडे टीम की बात करें तो बोर्ड ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान और पडिक्कल को उपकप्तान बनाया है। 

मल्टी-डे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र [डब्ल्यूके], शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन [डब्ल्यूके], नचिकेत भुटे, वैशाख विजय कुमार.*

Advertisement

वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह [विकेटकीपर], गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर

इसे भी पढ़ें- IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी अपनी शर्त पर खेलेंगे IPL

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड