दुनिया थूकेगी तुझपर... कपिल देव और धोनी पर गरजे युवराज के पिता योगराज सिंह,आखिर क्यों दिया ऐसा बयान?
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni और कपिल देव के ऊपर अपनी जमकर भड़ास निकाली। योगराज सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।
- खेल समाचार
- 3 min read

Yograj Singh on MS Dhoni and Kapil Dev: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह के बयान ने एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। इस बार योगराज सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और कपिल देव (Kapil Dev) पर निशाना साधा है।
धोनी पर युवराज सिंह अक्सर के पिता का गुस्सा अक्सर की फूटा रहता है। लेकिन इस बार तो उन्होंने कपिल देव को भी घेरे में ले लिया। कपिल देव के बारे में योगराज सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि वो हाल करके छोडूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझपर।
योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर लगाए गंभीर आरोप
योगराज सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से युवराज सिंह का करियर समय से पहले ही खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि धोनी ने युवराज के साथ जो भी किया वे उसके लिए कभी माफ नहीं कर पाएंगे।
धोनी को अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए: युवराज सिंह के पिता योगराज
योगराज सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे कभी भी एमएस धोनी को माफ नहीं करेंगे। धोनी को अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वे एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उनके बेटे के साथ यानी कि युवराज सिंह के साथ जो हुआ, उसे माफ नहीं किया जा सकता। उसने मेरे मेरे बेटे के खिलाफ क्या किया, वह सब अब सामने आ रहा है। मैंने जीवन में दो काम नहीं किए। पहला, मैंने कभी बुरा करने वालों को माफ नहीं किया। दूसरा, मैंने कभी उन्हें गले नहीं लगाया, भले ही वे मेरे बच्चे ही क्यों न हों। उस आदमी ने मेरे बेटे की जिंदगी तबाह कर दी। युवराज 4-5 साल और खेल सकता था।
Advertisement
योगराज सिंह ने कपिल देव पर भी साधा निशाना
योगराज सिंह ने इसी इंटरव्यू में कहा कि मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि मैंने क्या किया। जिसको तुमने नीचे गिराया, आज पूरी दुनिया मेरे पैरों के नीचे हैं और सलाम करती है। वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था… किसी को कैंसर है तो किसी का घर टूटा तो कोई मर गया और किसी के बेटा ही नहीं है। आप समझ गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूं? वो आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव हैं। मैंने उससे कहा था कि वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया तुझपर थूकेगी। आज युवराज के पास 13 ट्रॉफी है और तेरे पास सिर्फ एक वर्ल्ड कप है।