वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेटर की पत्नी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख; कहा- वो कुछ सालों से...

भारतीय क्रिकेट से दुखदायी खबर आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पत्नी का निधन हो गया है, जिसके बाद पूरी क्रिकेटर बिरादरी में शोक की लहर है।

Follow : Google News Icon  
former indian cricketer kirti azad wife poonam passes away
पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पत्नी का निधन | Image: X

Indian Cricket: भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) से दुखभरी खबर आ रही है। वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) की पत्नी का निधन हो गया है। इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Former Indian Cricketer) ने खुद अपनी पत्नी के निधन की जानकारी दी है, जिस क्रिकेट बिरादरी के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है। 

दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम (Indian Team) के सदस्य कीर्ति आजाद (Kirti Azad) की पत्नी पूनम झा आजाद (Poonam Jha Azad) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खुद अपनी पत्नी के निधन की जानकारी दी है। 

क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद ने अपने इस पोस्ट में लिखा- 

मेरी पत्नी, पूनम अब नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। संवेनाओं के लिए आप सबका आभार।

कब होगा अंतिम संस्कार? 

Advertisement

मौजूदा TMC सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने एक अन्य ट्वीट में पत्नी के अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया- 

Advertisement

अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दामोदर घाटी श्मशान घाट पर होगा। उन्हें दुर्गापुर की ये जगह बहुत पसंद थी। 

CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

कीर्ति आजाद (Kirti Azad) की पत्नी के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी दुख जताया है। CM ममता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 

ये जानकर दुख हुआ कि हमारे सांसद और विश्व कप विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजद का स्वर्गवास हो गया है। मैं पूनम को काफी समय से जानती हूं। मैं ये भी जानती था कि वो पिछले कुछ सालों से गंभीर रूप से बीमार थी। कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और उनकी आखिरी लड़ाई में हमेशा उनके साथ थे। कीर्ति के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान पूनम की आत्मा को शांति दे। 

शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ा था चुनाव

बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और TMC सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम भी राजनेता थी। उन्होंने कई राजनीतिक दलों के लिए काम किया। वो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में रहीं। इतना ही नहीं वो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुकी थीं। 

पू्नम आजाद कई सालों तक बीजेपी में रहीं और विभिन्न पदों पर काम किया।  इसके बाद वो बीजेपी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं थीं। 13 नवंबर 2016 को पूनम ने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं, लेकिन 11 अप्रैल 2017 को उन्होंने AAP पार्टी छोड़ दी और फिर कांग्रेस का दामन थामा। स्वर्गीय पूनम झा आजाद 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ीं थीं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

ये भी पढ़ें- Jay Shah बने ICC चेयरमैन तो ममता बनर्जी को लगी मिर्ची! बिलबिलाते हुए अमित शाह से बोलीं- आपका बेटा…

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड