अभिषेक शर्मा की बहन की शगुन सेरेमनी में पहुंचे युवराज सिंह, पंजाबी गानों पर गुरु-शिष्‍य ने डांस फ्लोर पर लगा दी आग- VIDEO

Abhishek Sharma Sister: अब इस प्री-वेडिंग फंक्शन से अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों ढोल पर भांगड़ा करते दिख रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Abhishek Sharma and Yuvraj Singh
Abhishek Sharma and Yuvraj Singh | Image: X

Abhishek Sharma Sister: विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बहन कोमल जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सबसे पहले मंगलवार को लुधियाना में शगुन समारोह हुआ था जिसमें घरवालों और सभी मेहमानों ने खूब मस्ती की। इस फंक्शन में मशहूर क्रिकेटर और अभिषेक शर्मा के मेंटर युवराज सिंह भी पहुंचे थे।

अब इस प्री-वेडिंग फंक्शन से अभिषेक शर्मा और युवराज के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों ढोल पर भांगड़ा करते दिख रहे हैं। इस दौरान, दोनों ने अपने ठुमकों से डांस फ्लोर पर आग लगा दी। 

अभिषेक शर्मा की बहन के प्री-वेडिंग में पहुंचे युवराज 

ये शगुन समारोह लुधियाना के एक होटल में आयोजित किया गया था जिसमें कई हाई-प्रोफाइल गेस्ट शामिल हुए थे। सामने आई जानकारी की माने तो, युवराज सिंह के अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला के साथ साथ पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और गगन कोकरी भी इवेंट में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते दिखाई दिए।

इस बीच, शगुन सेरेमनी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवराज ब्लू कुर्ते में थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपना हाथ अभिषेक के कंधे पर रखा हुआ था। युवा क्रिकेटर अपनी लाडली बहन कोमल के प्री-वेडिंग फंक्शन में ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों डीजे पर डांस करते नजर आए। फैंस को गुरु-शिष्‍य की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

Advertisement

3 अक्टूबर को होगी कोमल शर्मा की शादी

बता दें कि अभिषेक की बहन कोमल शर्मा की शादी 3 अक्टूबर को होने वाली है। उन्होंने इसी साल लुधियाना के बिजनेसमैन लविश ओबेरॉय से सगाई की थी। शगुन समारोह में सिंगर रंजीत बावा ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। अभिषेक ने हल्दी सेरेमनी से भी तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ेंः IND vs WI Test: पिता ने दुनिया भर के गेंदबाजों को किया परेशान, अब बेटे का इम्तेहान; इस खिलाड़ी पर सबकी नजर

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड