अपडेटेड 1 October 2025 at 12:02 IST

IND vs WI Test: पिता ने दुनिया भर के गेंदबाजों को किया परेशान, अब बेटे का इम्तेहान; इस खिलाड़ी पर सबकी नजर

IND vs WI Test: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को कौन नहीं जानता। जब वो क्रीज पर खूंटा गाड़ देते थे तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। टीम इंडिया के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार था। अब उनके बेटे के पास भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका है।

Follow : Google News Icon  
india vs west indies 1st test eye will be on Shivnarine Chanderpaul son tagenarine chanderpaul
IND vs WI: शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे पर रहेगी नजर | Image: AP

India vs West Indies Test Series: एशिया कप 2025 में चैंपियन बनने के बाद अब टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में दम दिखाने को तैयार है। गुरुवार, 2 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट खेलने उतरेगी।

वैसे तो इस सीरीज में फैंस की निगाहें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह जैसे धुरंधर खिलाड़ियों पर रहेगी, लेकिन वेस्टइंडीज टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जिसपर सबकी नजरें रहेगी। दिलचस्प बात ये है कि इस प्लेयर के पिता भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं और दुनिया भर के गेंदबाजों के नाक में दम भी कर चुके हैं।

शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे पर रहेगी नजर

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को कौन नहीं जानता। जब वो क्रीज पर खूंटा गाड़ देते थे तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। टीम इंडिया के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार था। अब उनके बेटे के पास भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका है। हम बात कर रहे हैं टैगेनारिन चंद्रपॉल की, जिन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज टीम में जगह मिली है। ऐसा नहीं है कि उन्हें पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 29 वर्षीय बल्लेबाज ने 2022 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 10 टेस्ट खेले हैं और 32.94 की औसत से 560 रन बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने के बाद शिवनारायण चंद्रपॉल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब उन्हें दोबारा अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला है। देखना दिलचस्प होगा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

शिवनारायण चंद्रपॉल का टेस्ट करियर

टैगेनारिन चंद्रपॉल भले ही टेस्ट क्रिकेट में अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं, लेकिन उनके पिता ने एक समय पर दुनिया भर के गेंदबाजों को डोमिनेट किया था। बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 164 टेस्ट खेले और 51.37 की शानदार औसत से 11867 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 66 अर्धशतक और 30 अर्धशतक भी है। उन्होंने 268 ODI और 22 T20I में भी वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीम

भारत: भारत टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), एन जगदीसन, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी

Advertisement

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़ (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, जोमेल वार्रिकन, जेडिया ब्लेड्स, केवलन एंडरसन, टेविन इमलाच

इसे भी पढ़ें: 9 चौके, 8 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने कंगारुओं को फाड़ दिया, टेस्ट में T20 वाला अवतार, इतने गेंद पर शतक जड़ रचा इतिहास

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 October 2025 at 12:02 IST