अपडेटेड 14 September 2024 at 21:55 IST
तो क्या युवराज सिंह की मां का मॉर्डन होना योगराज सिंह को नहीं था पसंद? खुद बताई तलाक की वजह
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दो शादियां की। योगराज सिंह की पहली पत्नी युवराज की मां शबनम हैं और दूसरी पत्नी पंजाबी एक्ट्रेस नीना बुंदेल हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Yograj Singh Divorce With Yuvraj Singh Mother: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से हर वक्त सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव पर कीचड़ उछालते हुए अपने बेटे युवराज के लिए भारत रत्न की मांग कर डाली।
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दो शादियां की। योगराज सिंह की पहली पत्नी युवराज सिंह की मां यानी शबनम थीं उसके बाद उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस नीनाबुंदेल से शादी की। आज हम आपको ये बताने वाले हैं कि आखिर योगराज सिंह ने युवराज की मां यानी अपनी पहली पत्नी शबनम को तलाक क्यों दिया?
योगराज सिंह ने क्यों छोड़ा युवराज की मां को ?
योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक पति के तौर पर युवराज की मां शबनम से मेरी शादी एक गलती थी। हमारी सोच बिल्कुल अलग थी। मैं एक किसान हूं जबकि वो एक कारोबारी परिवार की लड़की थी। वह अपनी लाइफ बाहर जाकर एक्सप्लोर करना चाहती थी लेकिन मैं पुरानी सोच वाला इंसान था। मैं सोचता था कि महिला बस घर में ही रहे।
योगराज सिंह की दूसरी वाइफ पंजाबी एक्ट्रेस
युवराज सिंह जब छोटे थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। युवराज शुरू में अपने पिता के पास ही रहे क्योंकि क्योंकि उनकी मां के पास युवराज को पालने के लिए पैसे नहीं थे। हालांकि, कुछ दिन बाद युवराज अपनी मां के पास वापस लौट आए। पहली पत्नी से योगराज के घर दो बेटों- युवराज सिंह और जोरावर सिंह का जन्म हुआ था। युवराज सिंह की मां शबनम से तलाक के बाद योगराज सिंह ने दूसरी शादी पंजाबी एक्ट्रेस नीना बुंदेल से की। नीना बुंदेल के साथ भी योगराज के दो बच्चे हैं।
Advertisement
योगराज सिंह ने धोनी पर निकाली भड़ास
हाल ही में योगराज सिंह ने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी के बारे में बोला था कि वे कभी एमएस धोनी को माफ नहीं कर सकते। युवराज सिंह का करियर धोनी ने खराब कर दिया। योगराज के मुताबिक, युवराज सिंह अभी और चार-पांच साल क्रिकेट खेल सकते थे लेकिन धोनी ने उनके बेटे को खेलने का मौका नहीं दिया।
धोनी-युवराज की जोड़ी
आपको बता दें कि युवराज सिंह और एमएस धोनी टीम इंडिया के लिए लंबे समयतक साथ में खेले हैं। टीम इंडिया को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जीतने में इन दोनों खिलाड़ियों का बड़ा हाथ था। वनडे वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया था।
Advertisement
ये भी पढ़ें- मेरी लाइफ का बेस्ट डिसीजन हो तुम... Suryakumar Yadav के बर्थडे पर वाइफ देविशा रोमांटिक पोस्ट वायरल | Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 September 2024 at 21:55 IST