
अपडेटेड 14 September 2024 at 20:48 IST
मेरी लाइफ का बेस्ट डिसीजन हो तुम... Suryakumar Yadav के बर्थडे पर वाइफ देविशा रोमांटिक पोस्ट वायरल
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को SKY और मिस्टर 360 के नाम से भी जाना जाता है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

सूर्यकुमार यादव के 34वें जन्मदिन पर उनकी वाइफ देविशा शेट्टी ने खास अंदाज में उनपर प्यार लुटाते हुए कहा कि आप मेरी लाइफ का बेस्ट डिसीजन हो। Image: Instagram

सोशल मीडिया पर देविशा शेट्टी का ये सूर्यकुमार यादव के लिए किया ये रोमांटिक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। देविशा की इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव का रिप्लाई भी आया। Image: Instagram
Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने भी पत्नी को रोमांटिक अंदाज में रिप्लाई किया। सूर्या ने देविशा को रेड कलर वाला दिल का इमोजी पोस्ट किया है। देविशा हमेशा अपने पति सूर्या का सपोर्ट करती रही है। Image: Instagram

सूर्यकुमार यादव ने कॉलेज की अपनी फ्रेंड देविशा शेट्टी से 6 साल डेट करने के बाद वर्ष 2016 में शादी की। देविशा अच्छी डांसर हैं, एक प्रोग्राम में सूर्या ने उन्हें डांस करते हुए देखा और दिल दे बैठे। Image: Instagram
Advertisement

सूर्यकुमार यादव अनफिट होने की वजह से दलीप ट्रॉफी से बाहर चल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। Image: Instagram
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 September 2024 at 20:48 IST