अपडेटेड 2 April 2025 at 17:06 IST

IPL 2025 के बीच यशस्वी जायसवाल ने कर दी टीम छोड़ने की मांग, बोर्ड को लिखा लेटर, आखिर मामला क्या है?

IPL 2025 के बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तूफानी ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर ऐसी बात सामने आई है जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Yashasvi Jaiswal
India's Yashasvi Jaiswal during a practice session ahead of the Super 8 match against Afghanistan, in Barbados | Image: ANI Photo

IPL 2025, Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2025 के बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तूफानी ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर ऐसी बात सामने आई है जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने अपनी टीम के लिए कई मैच जिताऊं पारियां खेली हैं पर अब वे अपनी टीम छोड़ना चाहते हैं।

भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं, घरेलू क्रिकेट में मुंबई (Mumbai Indians) की ओर से खेलते हैं। अब ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी मांगी है। वे अब मुंबई की ओर से नहीं खेलना चाहते।

Image

किस टीम को छोड़ना चाहते हैं जायसवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल मुंबई की जगह गोवा की ओर से खेलना चाहते हैं यानी आने वाले रणजी टूर्नामेंट में वे मुंबई नहीं गोवा के लिए खेलना चाहते हैं। जायसवाल से पहले पृथ्वी शॉ, अर्जुन तेंदुलकर ने भी मुंबई की रणजी टीम को छोड़कर गोवा रणजी टीम को ज्वॉइन किया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले 3 सीजन से गोवा की टीम की ओर से खेल रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल गोवा टीम के कप्तान बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एक बात तो कंफर्म है कि यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एनओसी के लिए ईमेल किया है। जायसवाल ने 2019 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अपना रहला मैच छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेला था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 60 से ज्यादा की औसत से 3712 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 12 अर्धशतक निकले।

Advertisement
Uploaded image

आईपीएल में निराश कर रहे यशस्वी जायसवाल

फिलहाल यशस्वी जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं और उनका बल्ला काफी खामोश दिख रहा है। राजस्थान रॉयल्स का ये ओपनर हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाया, केकेआर के खिलाफ 29 और सीएसके के खिलाफ महज 4 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK:ऐसे लेते हैं बदला... न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज से कांपा पाकिस्तान, रिजवान का हेलमेट तोड़ा,एक तो मैदान छोड़कर चला गया

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 2 April 2025 at 17:06 IST