अपडेटेड 4 April 2025 at 16:59 IST

यशस्वी जायसवाल में आ गया घमंड! आखिर ऐसा क्या हुआ? रहाणे के किट बैग पर दे मारी लात, खुलासे से मची सनसनी

यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है। वो अगले सत्र से गोवा की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

Follow : Google News Icon  
Yashasvi Jaiswal kicked Ajinkya Rahane kit bag main reason revealed why he left Mumbai
यशस्वी जायसवाल ने किया था अजिंक्य रहाणे का अपमान? | Image: AP

Yashasvi Jaiswal Ajinkya Rahane Rift: आईपीएल 2025 में अभी तक यशस्वी जायसवाल ने कुछ खास कमाल नहीं किया है, लेकिन वो फिर भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि युवा बल्लेबाज ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल अगले सत्र से गोवा की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच एक पुरानी कहानी सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर फैंस काफी हैरान हैं।

अजिंक्य रहाणे भले ही पिछले 2-3 सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में उनके लिए काफी इज्जत है। रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर कंगारुओं के घमंड को तोड़ा था। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि जब अजिंक्य रहाणे घरेलू क्रिकेट में मुंबई की कप्तानी कर रहे थे तब युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और उनके रिश्ते में खटपट हो गई थी।

यशस्वी ने किया था रहाणे का अपमान?

आईपीएल 2025 के बीच यशस्वी जायसवाल ने इस बात की पुष्टि की कि वो अब घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं बल्कि गोवा की तरफ से खेलेंगे। उनके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह का रिएक्शन दिया। कुछ लोगों का मानना है कि शायद गोवा की तरफ से यशस्वी जायसवाल को कप्तानी का ऑफर मिला होगा। हालांकि, एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट की मानें तो यशस्वी ने अजिंक्य रहाणे की वजह से मुंबई से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कप्तानी की महत्वाकांक्षा नहीं बल्कि मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ विवाद ने यशस्वी जायसवाल को घरेलू क्रिकेट में टीम बदलने को मजबूर किया है। इसी रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान कप्तान यशस्वी कप्तान रहाणे से इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने उनके किट बैग पर लात मार दी।

Advertisement

यशस्वी और रहाणे में कब बिगड़ा रिश्ता?

ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलने का फरमान दिया था। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा जम्मू कश्मीर के खिलाफ हुए मैच में मुंबई के लिए खेले थे। इस मैच में जम्मू कश्मीर ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और मुंबई की जमकर फजीहत हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच साल्वी ने हार का ठीकरा यशस्वी जायसवाल पर फोड़ा था और उनकी कमिटमेंट पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी के एक मैच में जायसवाल विरोधी टीम के एक खिलाड़ी को स्लेज कर रहे थे जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे खुश नहीं दिखे और उन्होंने जायसवाल से मैदान के बाहर जाने को कहा था।

इसे भी पढ़ें: 'जितना करना था कर दिया अब...' रोहित शर्मा ने बयां किया दर्द, मुंबई इंडियंस से रिश्ते में दरार! लीक VIDEO पर बवाल

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 16:59 IST