'जितना करना था कर दिया अब...' रोहित शर्मा ने बयां किया दर्द, मुंबई इंडियंस से रिश्ते में दरार! लीक VIDEO पर बवाल
Rohit Sharma: रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का प्यार देखकर फैंस बेहद खुश हुए, लेकिन जब उनका ध्यान वीडियो में हो रहे बातचीत पर गई तो वो हैरान हो गए।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rohit Sharma Video: आईपीएल 2025 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इकाना स्टेडियम में होने जाने वाले इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसपर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। आलम ये है कि इस वीडियो को तेजी से फैलते देखकर फ्रेंचाइजी को इसे डिलीट करनी पड़ी। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देख सकते हैं कि स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और वर्तमान में LSG के मेंटॉर जहीर खान से बातचीत कर रहे हैं। तभी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत उनके पास आते हैं और हिटमैन को पीछे से पकड़कर गले लगा लेते हैं।
रोहित शर्मा के वीडियो पर बवाल
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का प्यार देखकर फैंस बेहद खुश हुए, लेकिन जब उनका ध्यान वीडियो में हो रहे बातचीत पर गई तो वो हैरान हो गए। पंत के आने से पहले हिटमैन अपने पुराने साथी जहीर खान से कुछ बातचीत कर रहे थे।
रोहित शर्मा को जहीर खान से ये कहते हुए सुना गया- जब करना था किया मैंने बराबर, अब मेरे को कुछ करने की जरूरत नहीं है।
Advertisement
रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बिगड़े रिश्ते?
पिछले साल जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को ये जिम्मेदारी दी थी तो फैंस को ये बात हजम नहीं हुई। MI के फैंस ने हार्दिक को बतौर कप्तान कुबूल नहीं किया और जमकर बवाल मचा। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। हिटमैन इस साल भी मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि उनका इस्तेमाल अब इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया जा रहा है और वो फील्डिंग के समय मैदान पर भी नहीं दिखते हैं। मुंबई इंडियंस के इस फैसले से फैंस नाराज हैं और कहीं ना कहीं रोहित के दिल में भी इसी बात का दर्द है।
खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस को बतौर कप्तान 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल 2025 में बिल्कुल खामोश है। अभी तक हुए 3 मैचों में उन्होंने एक बार भी 20 रन का आंकड़ा क्रॉस नहीं किया है। हिटमैन का खराब फॉर्म, उनका इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करना और फिर ये वीडियो देखकर फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।