WTC 2025-27: न्यूजीलैंड टेस्ट ड्रॉ होने से गड़बड़ाया भारत का WTC समीकरण, फाइनल में पहुंचने का रास्ता क्या?

WTC Points Table 2025-27: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय टीम फिलहाल अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका पहले पायदान पर मौजूद है।

WTC 2025-27: India suffer major setback in final qualification
WTC 2025-27: न्यूजीलैंड टेस्ट ड्रॉ होने से गड़बड़ाया भारत का WTC समीकरण | Image: ANI

WTC Points Table 2025-27: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर बड़ा झटका लगा है। मैच ड्रॉ होने के बाद न्यूजीलैंड के साथ-साथ भारत, दोनों का पॉइंट्स परसेंट (PCT) धड़ाम से नीचे गिरा है। पॉइंट्स परसेंट में गिरावट के बाद टीम इंडिया का WTC के फाइनल में क्वालीफाई करने को लेकर एक बड़ा झटका लगा है। भारत पहले टेस्ट मैच के बाद पॉइंट्स परसेंट के अनुसार चौथे नंबर पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया, पहले और दूसरे स्थान पर है।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ से WTC में भारत को झटका

टीम इंडिया WTC टेबल में चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रॉ के बाद उसका पीसीटी 51.52 से गिरकर 50 प्रतिशत पर आ गया है, जिसके चलते फाइनल की उम्मीदों को भी झटका लगा है। भारत ने अब तक 12 टेस्ट खेले हैं, जिनमें पांच जीत, चार हार और तीन ड्रॉ शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका पहले तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर

1. दक्षिण अफ्रीका - 75.00%
2. ऑस्ट्रेलिया - 69.23%
3. न्यूजीलैंड - 66.67%
4. भारत - 50.00%
5. बांग्लादेश - 40.74%
6. इंग्लैंड - 38.54%

फाइनल में टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण क्या?

टीम इंडिया के पास अब छह टेस्ट बाकी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 नवंबर से होने वाला दूसरा टेस्ट। इसके अलावा, जनवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों सीरीज शामिल है। ऐसे में सभी मैचों में टीम इंडिया जीत जाती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंच सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास तो CM सम्राट चौधरी की आई प्रतिक्रिया, कहा- पूरे देश का मान बढ़ाया, नितिन नवीन ने क्या कहा?

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड