वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास तो CM सम्राट चौधरी की आई प्रतिक्रिया, कहा- पूरे देश का मान बढ़ाया, नितिन नवीन ने क्या कहा?
Vaibhav Sooryavanshi: संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए ताबड़तोड़ 204 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी पर बिहार के मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का एक और धमाका।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया है। उन्होंने दोहा में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 'ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' मैच में, लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने महज 52 गेंदों का सामना करते हुए 28 छक्के और 7 चौके की मदद से दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने कुल 53 गेंदों का सामना किया और 204 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का एक और धमाका। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की भी प्रतिक्रिया आई है।
ऐतिहासिक पारी से पूरे देश का मान बढ़ाया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर कहा "बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का एक और धमाका! UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया। इसके बाद 52 गेंदों में दोहरा शतक भी लगाया।"
आगे उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा "बिहार की धरती के इस युवा सितारे ने अपनी ऐतिहासिक पारी से पूरे देश का मान बढ़ाया है। उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।"
Advertisement
नितिन नवीन की भी प्रतिक्रिया आई
वैभव की शानदार पारी पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर कहा "क्या शानदार पारी खेली है! स्कोरकार्ड को ज़ूम करके देखना पड़ा, क्योंकि छक्कों की गिनती तो अविश्वसनीय लग रही थी।"
आगे उन्होंने कहा "लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को बधाई! सिर्फ 53 गेंदों में 28 छक्कों की मदद से 204 रन - सच में अविश्वसनीय! आगे भी ऐसी कई शानदार पारियों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।"
Advertisement
28 छक्के, 7 चौके और ताबड़तोड़ 204 रन
बता दें कि मंगलवार को दोहा में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 'ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' मैच में, लिस्ट A क्रिकेट वैभव ने कुल 53 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 2024 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के और 7 चौके लगाए। वैभव के दम पर टीम इंडिया आसानी से मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया।