अपडेटेड 28 July 2024 at 15:43 IST
Women's Asia Cup Final: फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों की Playing XI
महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Women's Asia Cup Final: महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला दांबुला में दोपहर 3 बजे से खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल मुकाबले में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए फाइनल में भी जीत हासिल करना चाहेगा। अगर भारतीय टीम आज फाइनल मुकाबला जीतती है तो भारतीय महिला टीम आठवीं बार खिताब जीतेगी।
भारतीय महिला टीम रही है अजेय
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की ओर से इस वक्त क्रीज पर उमा छेत्री और स्मृति मंधाना खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को कोई मौका नहीं दिया।
श्रीलंका टीम ने भी नहीं हारा कोई मुकाबला
श्रीलंका भी अभी तक अजेय रहा है। उसने टूर्नामेंट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है। श्रीलंका ने ग्रुप चरण में मलयेशिया को 144 रन से हराया था। श्रीलंका की तरफ से कप्तान अटापट्टू ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक 243 रन बनाए हैं, लेकिन उनके अलावा श्रीलंका की कोई भी अन्य बल्लेबाज 100 रन तक नहीं पहुंची। भारत को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसे श्रीलंकाई कप्तान पर अंकुश लगाना होगा।
Advertisement
फाइनल मुकाबले के लिए भारत और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह
श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 15:39 IST