अपडेटेड 21 March 2024 at 19:04 IST
IPL सूना-सूना लागे रे...पहली बार धोनी, रोहित-कोहली की कप्तानी के बिना होगा आईपीएल, इमोशनल हुए फैंस
आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। धोनी के इस फैसले पर फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए और कहा कि IPL का गोल्डन ऐरा खत्म हो गया।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 का ओपनिंग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले सीएसके के धोनी ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी नही बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे।
आईपीएल 2023 के खत्म होने पर धोनी ने कहा था वे अपने फैंस के लिए एक और आईपीएल सीजन खेलेंगे। ऐसे में हो सकता है कि ये आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल हो। आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी गई। ऐसे में आईपीएल फैंस इस बार पहली बार धोनी, रोहित और कोहली की कप्तानी के बिना आईपीएल के मैच देखेंगे।
धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी
धोनी के कप्तानी छोड़ते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने सोशल मीडिया पर रोहित, कोहली और धोनी की कप्तानी के बिना होने वाले आईपीएल के लिए अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आईपीएल के गोल्डन युग का समय खत्म हो गया। जब से एक यूजर ने लिखा कि हमने आईपीएल में जिन्हें बचपन से बतौर कप्तान देखा अब वे आईपीएल में कभी कप्तानी नही करेंगे। आपको बता दें कि धोनी इस आईपीएल में अपने विंटेड लुक में नजर आएंगे। धोनी ने जब क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था तब उनके बाल लंबे हुआ करते थे लेकिन विश्व कप 2011 के बाद से धोनी छोटे बालों में आ गए थे।
Advertisement
कोहली ने 2021 में छोड़ दी थी आरसीबी की कप्तानी
एक बार फिर से फैंस धोनी को बड़े बालों में देखेंगे। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके लाए गए हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया। फैंस ने मुंबई के इस फैसले का जमकर विरोध किया था। विराट कोहली ने साल 2021 टीम इंडिया के सारे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद से आईपीएल से भी कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 19:04 IST