5 IPL ताज जीतने वाले ने छोड़ी CSK की कप्तानी, टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी नहीं पा सका धोनी वाला मुकाम

MS Dhoni ने 2017 में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी और अब धोनी ने IPL 2024 से पहले कप्तानी से अपना नाम पीछे ले लिया। CSK के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे।

MS Dhoni
MS Dhoni | Image: IPL/BCCI/X

आईपीएल 2024 का चेन्नई के फैंस और धोनी के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फैंस के दिल में इस बात की तसल्ली थी कि भले ये धोनी का आखिरी आईपीएल हो लेकिन इस बार एक बार फिर से धोनी को सीएसके की कप्तानी करते देखेंगे। लेकिन धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है।

आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंप दी। धोनी ने 2017 में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी और अब धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से भी अपना नाम पीछे ले लिया। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बड़े रिकॉर्डेस अपने नाम किए।

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता पहला टी20 वर्ल्ड कप

एमएस धोनी की कप्तानी में चाहे टीम इंडिया हो या चेन्नई सुपर किंग्स हो, हर टीम ने अपना नाम ऊंचा किया। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। तब से लेकर आज तक भारत अभी तक किसी भी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम नही कर पाया।

MS dhoni in 2007 T20 World Cup

धोनी की कप्तानी में जीता ICC ODI World Cup

धोनी की कप्तानी का जादू एक बार फिर से देखने को मिला जब उन्होंने 2011 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ट्रॉफी जितवाई थी। धोनी से पहले ये कारमाना कपिल देव की कप्तानी में1983 में हुआ था। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी और वो थी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013)।

Advertisement
MS Dhoni in World Cup 2011

IPL की पांच ट्रॉफी धोनी की कप्तानी में जीती

धोनी की कप्तानी किसी ट्रॉफी या खिताब की मोहताज नही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स धोनी के बारे में कहते हैं कि धोनी के पास कोई मैजिकल बून है जिसे वे मैच के आखिरी पल में निकालते हैं और पूरा मैच पलट देते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है धोनी की कप्तानी। अब सीएसके के बतौर कप्तान न देखकर निराश तो होंगे ही लेकिन इस बार वे आखिरी बार आईपीएल खेलेंगे तो फैंस धोनी के इस सीजन को इंजॉय करना चाहेंगे। 

यह भी पढ़ें- धोनी दिल में आते हैं... समझ में नहीं, कप्तानी छोड़ने का पहले ही कर दिया था ऐलान, पुराना पोस्ट वायरल - Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड