अपडेटेड 25 October 2024 at 08:26 IST
आखिर मैदान पर ऐसा क्या हुआ? अनुष्का को बताते ही रोने लगे विराट कोहली, पुणे टेस्ट के बीच बड़ा खुलासा
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पुणे टेस्ट के दौरान बड़ा खुलासा करत हुए कहा कि जब वे अनुष्का शर्मा से बात कर रहे थे तो उनकी आंख में आंसू आ गए थे।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पावर कपल माने जाते हैं। ये दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं और इस बात का पता इससे चलता है कि उनकी बेटी वामिका 3 साल की हो गई है लेकिन आज तक विरुष्का ने वामिका का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है।
हाल ही में विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपने तीन साल के शतकों का सूखा खत्म किया था और उसके बाद अनुष्का से फोन पर बात की थी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा
टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है। विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि अफगनिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद जब उन्होंने अनुष्का और वामिका से फोन पर बात की थी तो उनकी आंख में आंसू आ गए थे।
विराट कोहली ने तीन साल के शतकों का सूखा खत्म किया
विराट कोहली के क्रिकेट करियर का सबसे बेकार फेज 2019 से 2022 सितंबर तक था। सितंबर 2022 में विराट ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर अपने शतक के तीन साल के सूखे को खत्म किया था। शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने हंसते हुे अपना बैट उठाया और गले में पहनी अपनी इंगेजमेंट रिंग को चूम लिया।
Advertisement
कोहली ने उस यादगार पारी को याद करते हुए कहा कि,
जैसे ही वो सिक्स लगा और मेरा शतक पूरा हुआ तो मैं जोर-जोर से हंस रहा था और मन ही मन सोच रहा था कि दो साल से इसके लिए मैं मरा जा रहा था। हालांकि, वो मेरे लिए बेहद खास था। इसके बाद मैंने अनुष्का और वामिका से कॉल पर बात की। सच बताऊं तो उस वक्त मेरी आंखों में आंसू थे।
वामिका को जीवन के क्या सबक देना चाहते हैं कोहली?
विराट कोहली ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि वो अपनी बेटी वामिका को जीवन का सबक देना चाहते हैं कि सच्चे इरादे से अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता पीछे-पीछे दौड़ी चली आती है। विराट ने कहा कि ये बात सिर्फ क्रिकेट पर नहीं बल्कि निजी जिंदगी पर भी लागू होती है। लगातार प्रयास और समर्पण इन दोनों चीजों से इंसान अपने जीवन की खतरनाक चुनौतियों से पार पा सकता है।
Advertisement
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे विराट कोहली
बात करें विराट कोहली की परफॉर्मेंस की तो इस वक्त विराट कोहली अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में किंग कोहली ने 70 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब फैंस दूसरे टेस्ट में भी विराट को बल्ले से शानदार पारी की उम्मीद कर रहे हैं।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 25 October 2024 at 08:26 IST