अपडेटेड 11 April 2024 at 14:13 IST
IPL 2024 में व्यस्त हार्दिक पांड्या ने अपने भाई की शिकायत कर क्यों कराया गिरफ्तार? जानें पूरा मामला
Hardik Pandya Brother: आईपीएल 2024 के बीच हार्दिक पांड्या ने अपने भाई की शिकायत क्यों की। पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Hardik Pandya Brother: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हार्दिक को उनके भाई ने ही करोड़ों का चूना लगा दिया है जिसके बाद उनकी शिकायत पर मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है।
मुंबई पुलिस ने हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि हार्दिक का सौतेला भाई वैभव पांड्या (Hardik Pandya Step brother) है।
हार्दिक का सौतेला भाई क्यों हुआ गिरफ्तार?
बॉलीवुड फिल्म का एक मशहूर गाना है, 'हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था।' हार्दिक पांड्या के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, उनके सौतेले भाई ने बड़ा खेल कर दिया है। मुंबई पुलिस ने स्टार ऑलराउंडर और उनके भाई क्रुणाल पंड्या से 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या को गिरफ्तार किया है। वैभव को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया गया है।
हार्दिक-क्रुणाल ने की शिकायत
रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2024 के बीच हार्दिक पांड्या और क्रुणाल की शिकायत के बाद ही मुंबई पुलिस ने 37 वर्षीय वैभव को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के मुताबिक, वैभव पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार, पांड्या ब्रदर्स ने वैभव के साथ मिलकर 2021 में एक पॉलिमर बिजनेस फर्म की स्थापना की थी और वैभव को दैनिक कार्यों की देखभाल करनी थी।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा कि वैभव ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया और दोनों भाइयों को अंधेरे में रखते हुए उसी व्यवसाय में (किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर) अपनी स्वामित्व वाली फर्म स्थापित की। मुंबई पुलिस की EOW ने वैभव को 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया, जिसने उसे 12 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
इसे भी पढ़ें: राशिद-तेवतिया ने सैमसन को हिला डाला, दर्दनाक हार के बाद किसपर फूटा राजस्थान के कप्तान का गुस्सा?
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 13:47 IST