अपडेटेड 21 March 2025 at 19:03 IST
पेट पालने के लिए पिता बेचते थे पान, IPL 2025 में बेटा बनाएगा नई पहचान, रुला देगी राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी की कहानी
IPL 2025: शुभम दुबे के पिता परिवार का पेट पालने के लिए पान बेचते थे। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां युवा खिलाड़ी को दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिलता है। आईपीएल ने कई ऐसे खिलाड़ी तैयार किए हैं, जिनकी कोई पहचान नहीं थी, लेकिन एक मैच से उनकी किस्मत बदल गई। कौन भूल सकता है वो मुकाबला जब रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर KKR को हारी हुई बाजी जीता दी थी। आज रिंकू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
आईपीएल 2025 का आगाज होने जा रहा है। 22 मार्च से शुरू होने वाले मेगा इवेंट में कई ऐसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, जो अपने खेल से अपनी पहचान बनाएंगे। रिंकू सिंह की तरह ही राजस्थान रॉयल्स के शुभम दुबे की भी किस्मत बदल सकती है।
पान बेचने वाले का बेटा मचाएगा धमाल
आईपीएल की शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स एक ऐसी टीम रही है, जहां युवा खिलाड़ियों को निखरने का भरपूर मौका मिला है। IPL 2025 में भी RR ने अपनी टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को चुना है, जिसने बचपन में तो गरीबी देखी, लेकिन जवानी में अपने खेल के दम पर परिवार के सारे दुख-दर्द को मिटा सकता है।
शुभम दुबे की भावुक कहानी
हम बात कर रहे हैं नागपुर के युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शुभम दुबे की, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 80 लाख रुपये में खरीदा था। ये 80 लाख इस खिलाड़ी के लिए बहुत मायने रखते हैं क्योंकि शुभम दुबे के पिता परिवार का पेट पालने के लिए पान बेचते थे।
Advertisement
शुभम ने एक इंटरव्यू में बताया कि घर के हालात अच्छे नहीं थे और इसलिए उनके पिता को पेट पालने के लिए पान बेचना पड़ा। घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले शुभम दुबे क्रिकेट खेलना तो चाहते थे लेकिन क्रिकेट किट खरीदने तक के पैसे नहीं थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने बताया कि परिवार का पेट पालने के लिए उनके पिता को काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने होटल मैनेजर के तौर पर काम किया, फिर रियल स्टेट एजेंट का भी काम किया और इसके अलावा पान की दुकान खोली।
शुभम दुबे का क्रिकेट करियर
बता दें कि शुभम दुबे अपने आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ने 17 लिस्ट A मैच खेले हैं और 242 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। टी20 की बात करें तो दुबे ने इस फॉर्मेट में 30 मैच खेले हैं और 2 फिफ्टी के साथ 652 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.69 का रहा है। आईपीएल 2025 में अगर शुभम दुबे को खेलने का मौका मिलता है तो वो आखिरी ओवरों में चौकों-छक्कों की बरसात कर सकते हैं।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 21 March 2025 at 19:03 IST