अपडेटेड 21 March 2025 at 17:51 IST
IPL 2025 से पहले गरमाया माहौल, RCB ने सरेआम उड़ाया मुंबई इंडियंस का मजाक, VIDEO देख रोहित-हार्दिक को आएगा गुस्सा!
IPL 2025: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है जिसे देखकर RCB फैंस तो मजे ले रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के समर्थकों का पारा हाई है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। अब से महज 22 घंटे बाद आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। हालांकि, इस मैच से पहले ही RCB ने एक वीडियो के जरिए मुंबई इंडियंस से अपनी जंग शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है जिसे देखकर RCB फैंस तो मजे ले रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के समर्थकों का पारा हाई है। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करेंगे। इस बड़ी जिम्मेदारी से पहले उनका एक क्लिप चर्चा का विषय बना हुआ है।
RCB ने उड़ाया मुंबई इंडियंस का मजाक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, पिछले साल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त कर सबको हैरान कर दिया था। MI की ड्रेसिंग रूम में दरार की भी खबरें सामने आई थी। RCB ने इस सीजन के आगाज से पहले गड़ा हुआ मुर्दा उखाड़ने का काम किया है।
RCB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिस्टर नैग्स टीम के कप्तान रजत पाटीदार से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। मजाकिया इंटरव्यू में उन्होंने रजत से पूछा कि जब आप कप्तान बने तो RCB के पुराने कप्तान जैसे विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने एक वीडियो जारी कर आपको शुभकामनाएं दी। क्या आपको लगता है कि अन्य टीमों को भी कप्तानी की घोषणा करते समय इसी तरह की रणनीति अपनानी चाहिए थी?
Advertisement
रजत पाटीदार ने जवाब में क्या कहा?
इस सवाल का जवाब देने से RCB के नए कप्तान रजत पाटीदार थोड़ा बचते दिखे, लेकिन उनके चेहरे पर हंसी थी। उन्होंने कहा- माफ करो, मुझे नहीं पता क्या चल रहा है। हालांकि, इसके बाद मिस्टर नैग्स ने मामले को और गर्म करते हुए कहा- ओह! कितने मासूम हैं आप रजत, आप सच में नहीं जानते? तो फिर मुस्कुरा क्यों रहे हो? आप यही कहना चाहते हैं ना कि MI (मैं नहीं जानता)। देखें वीडियो
क्यों भड़के मुंबई इंडियंस के फैंस?
बता दें कि RCB के इस वीडियो को देखकर मुंबई इंडियंस के फैंस भड़के हुए हैं। उन्हें भी पता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में जो हुआ था उसी पर तंज कसा है। इस वीडियो के बाद फैंस बेसब्री से MI vs RCB मैच का इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 21 March 2025 at 17:51 IST