Shivam Dube Wife: कौन हैं शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान? रानी मुखर्जी संग किया काम, क्रिकेटर से हैं 6 साल बड़ी

Shivam Dube Wife: फैंस जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान हैं कौन और कैसे कपल ने मजहब की दीवार तोड़कर अपनी प्रेम कहानी को मुकम्मल किया।

Follow : Google News Icon  
Shivam Dube's Wife Anjum Khan
Shivam Dube's Wife Anjum Khan | Image: @anjum1786/instagram

Shivam Dube Wife: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर पूरे देश का परचम दुनिया में लहरा दिया है। टीम के हर एक खिलाड़ी का भारत की जीत में बड़ा योगदान है। जब-जब टीम को जरूरत पड़ी है, शिवम दुबे ने अपनी काबिलियत से मैच संभाला है। उनकी इस कमयाबी के पीछे उनकी पत्नी अंजुम खान हैं जिन्हें क्रिकेटर अपना ‘लेडी लक’ मानते हैं।

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप की जीत का सेलिब्रेशन अपनी लाइफ पार्टनर अंजुम खान के साथ किया था। कपल की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तबसे फैंस जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान हैं कौन और कैसे कपल ने मजहब की दीवार तोड़कर अपनी प्रेम कहानी को मुकम्मल किया।

कौन हैं शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान?

अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल, एक्ट्रेस और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट की थी। अंजुम अबतक कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्हें रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ में भी देखा गया था। 

शिवम दुबे और अंजुम खान की लव स्टोरी

खबरों की माने तो, शिवम दुबे और अंजुम खान की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। कमाल की बात ये है कि दोनों ने कभी फैंस को अपने रिलेशनशिप की भनक भी नहीं लगने दी। फिर 16 जुलाई 2021 को शिवम दुबे और अंजुम खान ने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। कपल ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे भी लिए और निकाह भी पढ़वाया। 

Advertisement

शिवम दुबे से 6 साल बड़ी हैं अंजुम खान 

बता दें कि अंजुम खान अपने पति शिवम दुबे से 6 साल बड़ी हैं। जब कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो अलग-अलग धर्म के चलते उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा लेकिन शिवम दुबे और अंजुम खान ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का सपना जीते रहे। कपल का एक बेटा अयान और बेटी महविश है।

ये भी पढ़ेंः Arjun Tendulkar Mehendi: बेटे-बहू के लिए सचिन तेंदुलकर ने दी स्पेशल स्पीच, सुनकर आंसू नहीं रोक पाईं पत्नी अंजलि

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड