Arjun Tendulkar Mehendi: बेटे-बहू के लिए सचिन तेंदुलकर ने दी स्पेशल स्पीच, सुनकर आंसू नहीं रोक पाईं पत्नी अंजलि

Arjun Tendulkar Mehendi: सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचा ली है।

Follow : Google News Icon  
Arjun Tendulkar Mehendi
Arjun Tendulkar Mehendi | Image: @saratendulkar/instagram

Arjun Tendulkar Mehendi: सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचा ली है। कपल ने मुंबई के एक आलीशान हॉल में मराठी रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी मुंबई में ही हुए थे जिसकी तस्वीरें अब सारा तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

सारा तेंदुलकर ने पहले शादी की और अब मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक फोटो बड़ी प्यारी है जिसमें क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर अपने बेटे-बहू के लिए इमोशनल स्पीच देते नजर आ रहे हैं।

बेटे की शादी पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर-अंजलि

सारा तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से एक फोटो में सचिन तेंदुलकर कपल के लिए स्पेशल स्पीच दे रहे हैं। स्पीच में उन्होंने क्या कहा, ये तो नहीं पता चल पाया लेकिन फैंस ने एक प्यारी चीज नोटिस कर ली है। इस फोटो में सचिन के सामने बैठी उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर की आंखें नम हो गईं। वो रुमाल से अपने आंसू पोछती दिखीं। उनके बगल में उनकी बहू सानिया चंडोक और बेटी सारा तेंदुलकर बैठी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने अपनी स्पीच में कहा था- "जब बेटा किसी लड़की को घर इंट्रोड्यूस कराने के लिए लाता है, तब आपको पता चलता है कि आपका बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन, मुझे आप पर बहुत गर्व है कि आपने किसी ऐसे स्पेशल इंसान को पाया है जो आपसे उतना ही प्यार करती है जितना आप उनसे करते हैं"। सचिन की इन बातों को सुनकर अंजलि तेंदुलकर अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

Advertisement

सारा तेंदुलकर ने भाभी सानिया को बुलाया 'बहन'

सारा तेंदुलकर ने अपनी स्पीच का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी भाभी सानिया चंडोक को बहन बुलाती दिख रही हैं। उनके मुताबिक, “सानिया, आप भाभी से ज्यादा मेरे लिए एक बहन की तरह हो। जैसा मेरी मां ने कहा, मैं आपका परिवार में स्वागत नहीं कर सकती क्योंकि आप सालों से ही हमारे परिवार का हिस्सा हो। जैसा मैंने सगाई पर कहा था कि मेरा भाई मेरा दिल है और अब ये दिल आपका हुआ सानिया”। सारा ने सानिया से उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर का ध्यान रखने और प्यार करने के लिए कहा और आगे बोलीं- ‘मुझे उम्मीद है कि वो भी आपके लिए ऐसा ही करेगा’। 

ये भी पढ़ेंः 'वो मेरा दिल है...', भाई की मेहंदी पर भाभी सानिया से बात करते समय भावुक क्यों हो गईं सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर? VIDEO

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड