कौन हैं सानिया चंडोक? जिससे अर्जुन तेंदुलकर ने की सगाई, इस बड़े घराने की बेटी बनेगी सचिन की बहू
Arjun Tendulkar Engagement: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई की है। हालांकि, सचिन के परिवार की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है। आइए जानते हैं कि सानिया चंडोक कौन हैं और किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Arjun Tendulkar Engagement With Saaniya Chandok: किसी को कानों-कान खबर भी नहीं लगी और पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (12 अगस्त) को एक निजी समारोह में ये रस्म पूरी हुई। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल गई और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि कौन है वो लड़की, जो महान सचिन तेंदुलकर की बहू बनने वाली हैं?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई की है। हालांकि, सचिन के परिवार की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है। आइए जानते हैं कि सानिया चंडोक कौन हैं और किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक मुंबई के प्रमुख व्यवसायी रवि घई की पोती हैं, जो ब्रुकलिन क्रीमरी की मूल कंपनी ग्रेविस ग्रुप के अध्यक्ष हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के रिकॉर्ड के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया मुंबई स्थित मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक भी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे उपक्रमों के साथ आतिथ्य और खाद्य क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है। अर्जुन की सगाई एक निजी समारोह में हुई जिसमें दोनों परिवारों के केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए।
Advertisement
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन एक दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। वो वर्तमान में 25 साल के हैं। अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2020-21 सीजन में हरियाणा के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू करते हुए मुंबई के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था और भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। 2022/23 सीजन में वो गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में पदार्पण किया।
इसे भी पढ़ें: विराट कोहली के कारण 'बर्बाद' हुए बाबर आजम, पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी का बचकाना बयान, दुनिया हैरान